29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां के 4500 परिवारों को सरकार देगी मुफ्त बिजली कनेक्शन, बस करना होगा ये काम

नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन तो दिया जाएगा साथ ही एक वर्ष तक 1200 यूनिट दिया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 10 Sep 2018, 6:45 PM IST

kawardha news

प्रदेश के 4500 परिवारों को सरकार देगी मुफ्त में बिजली कनेक्शन, बस करना होगा ये काम

कवर्धा . केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ गरीब तबके के लोगों को मिल रहा है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा वाले परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है।

कवर्धा शहर में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में गरीबी रेखा परिवार के लोगों के घरों में नि:शुल्क वितरण कनेक्शन लगाया जा रहा है।

शहर में करीब 4 हजार 500 परिवार बीपीएल के हैं जिन्हें सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। साथ ही हर माह केवल १०० रुपए बिजली का बिल देना होगा। इससे बीपीएल परिवार के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे पहले लोगों की शिकायत रहती थी कि एकलबत्ती कनेक्शन होने या कम लाईट जाने के बाद भी मनमाने बिल आता है। इससे प्रकार सरकार व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कोसते थे। लेकिन अब पूरे एक वर्ष तक मात्र 100 रुपए बिल आएगा।

लगातार बिजली बिल अधिक आने की शिकायत विभाग के पास जा रही थी। वहीं शासन से लोग काफी नाराज भी हो रहे थे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सहज योजना के तहत बीपीएल परिवार में अधिक बिल आया होगा तो उसे कम करने की योजना बनाई। इस योजना के तहत शहर के ५०१ बीपीएल परिवार के लोगों के करीब साढ़े 11 लाख रुपए कम किए गए। कई बिल अधिक थे, जिसे कम कर बिल जमा करने लायक लाया गया। इससे बीपीएल परिवार के लोगों ने खुशी-खुशी बिजली का बिल जमा कर दिया।

सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन तो दिया जाएगा साथ ही एक वर्ष तक 1200 यूनिट दिया जाएगा। इस यूनिट को साल भर तक उपयोग करना है और इसका बिल केवल 100 रुपए देना है। 1200 यूनिट से अधिक बिजली खपत होने पर यूनिट के हिसाब से बिल देना पड़ेगा। यानी बीपीएल परिवार को हर माह जितना भी खर्च करे 100 रुपए बिल देना है। इस प्रकार सरकार ने बीपीएल परिवार के लोगों का काफी राहत दी है। शहर में इस योजना के तहत ४५ सौ परिवार के लोगों को लाभ मिलेगा। इसकी तैयारी विद्युत वितरण कपंनी में शुरु कर दी है। इससे बीपीएल परिवार के लोगों में हर्ष है।

शहर में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अलग अलग वार्ड में 6 शिविर लगा रही है। इस शिविर में सौभाग्य योजना के तहत आवेदन लिए जा रहे हैं। इस प्रकार शहर से कुल 45 सौ आवेदन लिए जांएगे। जहां नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा और हर माह इनके घर मात्र 100 रुपए बिजली बिल आएगा। इससे शहर के लोगों को काफी लाभ मिल पाएगा। इसके लिए विद्युत वितरण कंपनी शिविर का आयोजन कर आवेदन ले रही है। इसके बाद विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। इस योजना से बिजली की भी बचत होगी। साल भर में 1200 युनिट की खपत करनी है। इससे वे विद्युत बचाने का प्रयास करेंगे। यदि 1200 से अधिक खर्च हुआ तो योजना के दायरे से बाहर होंगे।

अकाश श्रीवास्तव, एई, विद्युत वितरण कंपनी कवर्धा