28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपसी विवाद में मर्यादा तार-तार… युवक ने घर में घुस के महिला के साथ किया ये काम

Kawardha Hindi News : महिला को घर में घूसकर जान से मारने की धमकी देने व गाली गलौच करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 7:28 PM IST

आपसी विवाद में मर्यादा तार-तार... युवक ने घर में घुस के महिला के साथ किया  ये काम

आपसी विवाद में मर्यादा तार-तार... युवक ने घर में घुस के महिला के साथ किया ये काम

कवर्धा . महिला को घर में घूसकर जान से मारने की धमकी देने व गाली गलौच करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : CG के डॉक्टरों का करिश्मा...मासूम की आंखों को मिली रोशनी, जन्म से थी ये बीमारी

थाना सिटी कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार 1 अक्टूबर को रात 8 बजे मोहल्ले का अखिलेश उर्फ अमन ठाकुर अपने हाथ में डंडा रखकर घर में आकर अभद्र अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिया था। साथ ही जबरन घर के दरवाजा को धक्का देकर खोलकर घर में घुस गया।

मुझे बेईज्जती करने की नियत से मेरे हाथ बांह को पकड़ने लगा तब मेरे मना करने पर अमन ठाकुर अपने हाथ में रखे डंडा को पीटकर कहने लगा कि तुम मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी हो। निकलो घर से बाहर जान सहित खत्म कर दूंगा कहते हुए अश्लील गालियां देने लगा। बुरी नियत से मेरे हाथ बांह को पकड़ कर कपड़ों को खीचने लगा, तब मैं अपने बचाव के लिए आवाज लगाई तो मेरी आवाज सुनकर मेरे मोहल्ले के कुछ लोग बीच बचाव करने आये और अखिलेश उर्फ अमन ठाकुर को घर से बाहर किए।

यह भी पढ़ें : PM Modi In Chhattisgarh : जगदलपुर में पीएम मोदी ने आम जनता को किया संबोधित, बस्तर बंद पर भी उमड़ी भीड़, देखें photo's

अगर सभी लोग नहीं आते तो अखिलेश ठाकुर निश्चित ही मेरे साथ अप्रिय घटना घटित करता। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी ने आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 294, 506(बी), 458, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम से सहायक उप. निरीक्षक उमा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक बंदे सिंह मरावी, आरक्षक सुनील चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, शशांक तिवारी का विशेष योगदान रहा।