पंडरिया के ग्राम बिसेसरा के 170 एकड़ परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना खड़ा हो चुका है। कारखाने में गन्ना पर्ची देने प्रक्रिया दो दिन बाद प्रारंभ हो जाएगी। पंडरिया और पांडातराई क्षेत्र में हजारों किसान है जो बड़ी मात्रा में अपना गन्ना गुड़ फैक्ट्री को अनाब-शनाब दर पर बेचते हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान होता है। नया शक्कर कारखाना प्रारंभ होने पर ज्यादा से ज्यादा किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा। इससे किसानों को उचित दर और बोनस का लाभ मिलेगा। इस नए शक्कर उत्पादक कारखाना की दैनिक पेराई क्षमता 2500 है और इस वर्ष यहां पर लगभग साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई किया जाएगा। पेराई प्रारंभ होने के पूर्व बायलर का ट्रायल वॉसअप हो चुका है।