1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध हालात में मौत पर विवाद,खान सर ने जताई संवेदना और उठाए सवाल

Patna Coaching Clash ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद मामला गरमा गया है। तेज प्रताप यादव ने खान सर पर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं खान सर ने वीडियो जारी कर संवेदना जताते हुए किसी तीसरे पक्ष की आशंका और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
2 min read
Google source verification
KHAN SIR

खान सर (इमेज सोर्स: ANI)

Patna Coaching Clash ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत को लेकर फैजल खान उर्फ खान सर का बयान सामने आया है। खान सर ने एक वीडियो जारी कर प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि देते हुए किसी तीसरे पक्ष की संलिप्तता की आशंका जताई है। वीडियो में उन्होंने कहा, “हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। हमसे जो भी कहा जाएगा, हम हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।”

दरअसल, रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने इस मामले में खान सर को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।इसके अलावा पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी प्रिंस यादव की मौत को हत्या बताया है। इस बीच फैजल खान उर्फ खान सर ने इस पूरे मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

प्रिंस की मौत पर क्या बोले फैसल खान उर्फ खान सर

प्रिंस यादव की मौत पर फैजल खान उर्फ खान सर की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वे प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैजल खान ने प्रिंस की मौत को लेकर किसी तीसरे पक्ष की संलिप्तता की आशंका जताई है और खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि इस दुख की घड़ी में वे प्रिंस के परिवार के साथ हैं और जो भी सहयोग उनसे मांगा जाएगा, वे उसके लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि फैजल खान की कोचिंग में हुए हंगामे और कथित फायरिंग मामले में दर्ज एफआईआर में प्रिंस यादव को भी आरोपी बनाया गया था। इसके बाद प्रिंस पटना छोड़कर नेपाल चला गया था।

प्रिंस यादव केस में फैजल खान का बयान

फैजल खान सर ने वीडियो में आगे कहा कि पुलिस को इस पूरे प्रकरण की जांच करनी चाहिए और यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि जिन 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे कौन हैं। उन्होंने अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि इस मामले में किसी तीसरे एंगल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए पुलिस को उस दिशा में भी जांच करनी चाहिए। कोचिंग विवाद पर उन्होंने कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया गया, जबकि यह गार्ड से जुड़ा एक मामूली विवाद था, जो आपसी बातचीत से सुलझ सकता था।