26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kawardha: मछुआरों के जाल में फंसी सबसे बड़ी मछली, 4 फीट से बड़ी 80 किलो वजन

Big Fish: मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने जाल फैलाया, लेकिन एक मछुआरा ने मछली को बाहर निकालने में असफ ल हो गया। उन्हें लगा की कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गया है। मछुआरा ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला।

less than 1 minute read
Google source verification
kawardha.jpg

Saroda Dam: कबीरधाम जिले के सरोदा बांध में सोमवार को अब तक के सबसे बड़ी मछली मछुआरों को जाल में मिली है। लंबाई 4 फीट से बड़ी और वजन 80 किलो बताया जा रहा है। इससे पहले इस जलाशय से 45 किलो वजनी बड़ी मछली मिली थी।

यह भी पढ़ें: पीएम श्री योजना: जिले के 5 स्कूलों का चयन, यहां शिक्षकों की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर भी करना होगा डेवलप

मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने जाल फैलाया, लेकिन एक मछुआरा ने मछली को बाहर निकालने में असफ ल हो गया। उन्हें लगा की कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गया है। मछुआरा ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 4 फि ट से बड़ी मछली मिली। मछली का वजन लगभग 80 किलो बताई गई। मछुआरों ने अपने तीन साथियों की मदद से मछली को सरोदा बांध से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: RTI के तहत मांगी गई जानकारी को SDM ने कर दिया निरस्त, हुई ये बड़ी कार्रवाई