
कवर्धा नगर पालिका और दो नगर पंचायत बने ओडीएफ प्लस प्लस
कवर्धा. नगर तो पहले ही ओडीएफ घोषित हो चुका है। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने ओडीएफ प्लस प्लस के लिए जोर आजमाईश की और सफलता मिली। दो दिन पहले स्वच्छता व ओडीएफ को लेकर आए रिजल्ट में छत्तीसगढ़ प्रदेश में कवर्धा नगर पालिका को डबल प्लस मिला है। यानी कवर्धा नगर पालिका राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से सम्मानित होगा। नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों को विशेष रूप से स्वच्छता के लिए ही मॉडल बनाया गया। ओडीएफ प्लस प्लस को लेकर विशेष तैयारियां की गई। ओडीएफ प्लस प्लस में बेहतर प्रदर्शन के लिए नगर के 11 सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों को सजाया।
महिलाओं के शौचालयों में सेनेटरी नैपकीन मशीन, इन्सीनेटर रखे गए। टॉयलेट में बच्चों व दिव्यांगों के लिए रैंप, पेपर सॉप, हैण्डवॉश, दर्पण, वॉश बेसिन, बिजली, लिक्विड डस्पेंसर, पेपर नैपकिन के अलावा दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर, ठंड के दिनों में नहाने के लिए गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध कराया गया है।
महिला समूह कर रही निगरानी
कोई भी व्यक्ति खुले में शौच के लिए न जाए इसके लिए शहर को 4 जोन में विभक्त करके नगर पालिका के सभी अधिकारी-कर्मचारी व महिला समूह की सदस्यों को तैनात कर दिया गया है। नगर पालिका टीम द्वारा शहर के ओडी स्पॉट समनापुर मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर, सकरहा घाट, भोजली तालाब, पैठू पारा सहित अन्य स्थलों की निगरानी टीम द्वारा किया जा रहा है।
चार शौचालय बेस्ट शौचालय
सर्वेक्षण टीम के मानक अनुसार शहर के चार शौचालयों को बेस्ट शौचालय बनाया गया है। इसमें बस स्टैण्ड स्थित पुराना शौचालय, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शौचालय, न्यायालय परिसर स्थित शौचालय व थाना रोड शौचालय को बेस्ट शौचालय बनाया। इसके बाद सर्वेक्षण दल ने निरीक्षण कर दिल्ली में ओडीएफ प्लस, प्लस मिला।
नगर पंचायत भी पीछे नहीं
प्रदेश में नगर पालिका कवर्धा को ओडीएफ प्लस प्लस का सम्मान मिलने जा रहा है, लेकिन जिले के पिपरिया व लोहारा नगर पंचायत भी पीछे नहीं है। जिले के ये दो नगर पंचायत को भी ओडीएफ प्लस दप्लस मिला है। यानी इनका भी सम्मान जल्द किया जाएगा। लोहारा व पिपरिया नगर पंचायत में भी स्वच्छता व ओडीएफ को लेकर काफी तैयारियां की थी। जिसके कारण सर्वेक्षण टीम ने दोनों निकायों को डबल प्लस में रखा है।
वर्सन..
कवर्धा नगर पालिका द्वारा शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने के लिए काफी मेहनत किया गया। इसमें महिला समूह की बड़ी भूमिका रही है, जिसके कारण ही कवर्धा नगर पालिका को ओडीएफ डबल प्लस मिला है।
देवकुमारी चंद्रवंशी, अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा
Published on:
20 Jan 2019 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
