3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के इस जिले में चार साल में लापता हुए 1500 से अधिक लोग

पिछले दो वर्ष में सबसे ज्यादा लापता हुई महिला व युवतियां, ग्रामीण क्षेत्र से गुमशुदा की अधिक शिकायत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 3 Apr 2018, 12:31 PM IST

missing people in kawardha news

कवर्धा . जिले में लापता होने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले चार वर्षों में 15 सौ से अधिक लोग लापता हुए हैं। जिले से लापता हुए लोग जाने कहां चले जा रहे हैं, जिन्हे न तो पुलिस ढूंढ पा रही है और न ही वो परिवार के पास वापस आ रहे हैं।

कबीरधाम जिला अब हाईटेक होता जा रहा है। वहीं जिले से बड़ी संख्या में युवती व महिलाएं भी गायब हो रही है। बड़े शहरों की तर्ज पर जिले में गुम होने की शिकायतें लगातार मिल रही है। इसमें चौकाने वाली बात यह है कि इस गुम इंसान में ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां व महिलाएं अधिक है। वे जाने कहां गायब हो जा रही है। कुछ गायब को पुलिस ढूंढ कर वापस भी ला रही है। जिले में सबसे अधिक महिलाएं व युवती गायब हो रही है।

जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लापता हुए युवतियों व महिलाओं की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान भी चलाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र से सबसे अधिक महिलाएं व युवतियों की गुम होने की जानकारी मिलती है। पिछले चार वर्ष में 15 सौ से अधिक लोग गुम हुएं हैं, लेकिन इसमें से करीब 111 लोगों को अब तक नहीं ढुंढा जा सका है।

पुलिस प्रशासन द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर गुम हुए इंसानों की तलाश करती है। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिली है। इसी प्रकार कुछ माह पहले पुलिस द्वारा ऑपरेशन तलाश अभियान चलाया गया था। जिसमें दूसरे राज्य से जिले के चार बालिकाओं को लाया गया था। जिसमें भी बहला फुसलाकर ले जाने की घटना सामने आई थी। इसी प्रकार पुलिस समय समय पर लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाती है।

कबीरधाम के एएसपी अनंत कुमार साहू ने कहा पुलिस विभाग द्वारा लगातार गुम इंसानों की तलाश की जा रही है। अधिकतर मामले में बहला फुसला कर ले जाने वाला मामला होता है, जो कुछ दिन बाद स्वयं वापस आ जाते हैं। पुलिस ने अभियान चलाकर कुछ गुम इंसान को लाया, कुछ का लोकेशन मिला है। जल्द ही उन्हे भी लाया जाएगा।

वर्ष 2014 से 2017 तक 15 सौ से अधिक लोग गायब हुएं हैं। जिसमें से 111 लोगों की तलाश अब तक नहीं हुई है। यानि अब तक न पुलिस को मिली है और न ही परिजनों को। इनकी तलास पुलिस अब भी कर रही है। इसमें सबसे अधिक महिला व युवतियां हैं। पुलिस को अब तक 3 बालक, 27 पुरुष, 65 महिलाएं व 16 युवतियां अब भी गायब है। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा किया जा रहा है। लेकिन अब तक हाथ नहीं लगे हैं।

जिले में सबसे अधिक युवतियों व महिलाओं के साथ बहलाने फुसलाने की घटना होती है। इसके कारण सबसे अधिक गुम में महिलाएं व युवतियां हैं। ग्रामीण क्षेत्र में शादी का झांसा देकर या अन्य कारण से युवतियां भाग जाती है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों से गुम होने की घटना अधिक हो रही है। कुछ दिन बाद वे वापस भी आ जाते है। पुलिस कई पर मामला दर्ज कर कार्रवाई भी कर रही है।

वर्ष 2017 में पुलिस के सामने अपहरण के मामले भी सामने आएं हैं। जिस पर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई कि है। लगभग सभी पुलिस थानों से करीब 60 मामला अपहरण का दर्ज किया गया है। जिसमें से कई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वापस लाएं, लेकिन कई मामले की तलाश अब भी की जा रही है। जिले में अपहरण के मामले भी सामने आ रहे हैं।

16 बालिकाएं