
बीए फाइनल ईयर का पेपर जांच रहे फस्ट ईयर के छात्रों का फोटो वायरल,बीए फाइनल ईयर का पेपर जांच रहे फस्ट ईयर के छात्रों का फोटो वायरल,बीए फाइनल ईयर का पेपर जांच रहे फस्ट ईयर के छात्रों का फोटो वायरल
कवर्धा
सोशल मीडिया पर फोटा वायरल होते ही मामला तुल पकडऩे लगा कि आखिर युवक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका कैसे जांच रहे हैं। नगर के कांग्रेस नेता सद्दाम खान द्वारा इस सम्बन्ध में कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष जसबीर सिंह सलूजा के साथ कॉलेज पहुंचे। तब मामले का खुलासा हुआ। यहां बड़ी लापरवाही सामने आई। मामले में प्रभारी प्राचार्य डॉ.अविनाश कुमार लाल किसी प्रकार की जानकारी देने से बच रहे हैं। वहीं मोबाइल फ ोन भी स्विच ऑफ कर दिया है। सहायक प्राध्यापक डीपी चंद्रवंशी का कहना है कि उनके द्वारा पेपर जांचने के लिए उक्त कमरे में सभी उत्तर पुस्तिकाओ को जमाने के लिए रखा गया था। उत्तर पुस्तिकाओं को वही छोडक़र कुछ समय के लिए पुस्तकालय चले गए थे। वहां छात्र कब पहुंच और फोटो खिंचाएं इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अभी तक किसी भी पेपर की जांच नहीं की गई है।
कार्रवाई की मांग करेंगे
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष जसबीर सिह सलूजा ने मामले में कहा कि तीन छात्रों द्वारा अनधिकृत रूप से बीए फाइनल ईयर का पेपर जांच करते हुए फ ोटो सोसल मिडिया पर वायरल हुआ है। इस सम्बन्ध में उच्च शिक्षा विभाग से जांच कराने और इसमेंं लापरवाह करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखेंगे। इस तरह विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करना बहुत ही निंदनीय है।
भविष्य से किया खिलवाड़
कांग्रेस नेता सद्दाम खान का कहना है कि सोशल मिडिया के माध्यम से वायरल फ ोटो का छात्र हित में संज्ञान लेकर शिकायत की गई है। जल्द ही हम इस सम्बन्ध में उच्चशिक्षा विभाग में शिकायत करेंगे। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालो के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
Published on:
17 Feb 2021, 11:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.