
एक फोन कॉल बनी रेस्टोरेंट के बावर्ची की मौत की वजह, जानिये क्या है ये अजीबोगरीब मामला
कवर्धा.Chhattisgarh Crime News : शहर के एक रेस्टोरेंट (rajasthani restaurant) में काम करने वाले बावर्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक शहर के बस स्टैंड के पास राजस्थानी भोजनालय नाम के रेस्टोरेंट में बावर्ची का काम करता था। उसका नाम हीराराम है और वह राजस्थान के जोधपुर के पचैडी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह रेस्टोरेंट में ही रहकर खाना बनाने का काम करता था।
रोज की तरह मगलवार को भी अपना काम ख़त्म करने के बाद वह सोने चला गया।आज सुबह जब रेस्टोरेंट खुला तो लोग उसे ढूंढने लगे। मृतक अपने बिस्तर से गायब था। लोगों को लगा की कही होगा इसीलिए उन्होंने आप-पास के लोगों से इस बारे में पूछ तो किसी को कुछ नहीं पता था। जब उन्होंने रेस्टोरेंट के अंदर उसे ढूँढना शुरू किया तो उनके होश उड़ गए।
रेस्टोरेंट के छत के ऊपर जाने वाले सीढ़ी पर गमछे से उसकी लाश लटकी हुई मिली। इसके बाद रेस्टोरेंट में काम करने वाले अन्य लोगों ने रेस्टोरेंट के मालिक को फोन करके बुलाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीबी से हुआ था झगड़ा
स्थानीय पुलिस का कहना है की पूछताछ के दौरान उन्हें पता चला कि मृतक का कल शाम अपनी पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह रेस्टोरेंट (rajasthani restaurant) का काम खत्म करके सोने चला गया था। प्रथम दृष्टया मौत की वजह बीवी से विवाद लग रहा है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
Published on:
14 Aug 2019 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
