जानकारी के अनुसार पांडे आठगांव के गुडरीपारा इलाके की रहने वाली एक गूंगी लड़की घर में अकेली थी। उसे घर में अकेला पा कर उसके सगे मामा ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग खुद को जैसे-तैसे उसके चंगुल से निकलने में कामयाब हो गयी। जिसके बाद उसका मामा वहां से फरार हो गया। लड़की ने पूरी घटना अपने परिजनों को बतायी। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।