रायगढ़. सरिया क्षेत्र के एक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को सरिया पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी को जेल भेज दिया है। सरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा निवासी एक किसान की दो बेटी पढ़ाई करने के लिए सरिया गई थी। पिछले कुछ सालों से सरिया में किराए के मकान में रहकर दोनों बहनें पढ़ रहीं थीं।