23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / सांवले रंग की पत्नी मायके से नहीं ले आई दो लाख तो पति ने कर ली दूसरी शादी

सांवले रंग की पत्नी मायके से नहीं ले आई दो लाख तो पति ने कर ली दूसरी शादी

Dowry Case in Chhattisgarh : शिक्षक और हॉस्टल अधीक्षिका के परिवार वालों ने दहेज़ नहीं लाने के कारण ना सिर्फ पीड़िता को अपने घर से निकाल दिया बल्कि उसके पति की दूसरी शादी भी करवा दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Aug 2019, 5:57 PM IST

dowry in chhattisgarh

सांवले रंग की पत्नी मायके से नहीं ले आई दो लाख तो पति ने कर ली दूसरी शादी

अंबिकापुर. dowry case in Chhattisgarh : नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि ससुराल वाले मेरा रंग काला होने के कारण प्रताडि़त करते हैं और दहेज के लिए दो लाख रुपए की मांग करते हैं। मायके से रुपए नहीं लाने पर पति ने दूसरी शादी कर ली है। नव विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने में पति, सास-ससुर व जेठ-जेठानी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

किराए के मकान में पढ़ती थी दोनों बहने, छोटी बहन को हो गया एक लड़के से प्यार और फिर जो हुआ...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के घंघरी निवासी 28 वर्षीय कांति सिंह का विवाह 2018 में सिंगरौली एमपी निवासी 30 वर्षीय अमर सिंह से हुआ था। अमर सिंह विद्युत विभाग में कार्यरत है। इससे पूर्व भी वह शादीशुदा था। पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसका एक 4 वर्षीय पुत्र भी है। कांति से शादी करने के दो माह बाद से उसे दहेज के लिए पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी प्रताडि़त करने लगे।

पति को रास नहीं आया पत्नी का दुसरे मर्द से फ़ोन पर बात करना, आधी रात कर दिया ये दिल दहलाने वाला काम

6 नवंबर 2018 को अमर सिंह ने कांति को अकेले बस में बैठाकर मायके के लिए भेज दिया और कहा कि दो लाख रुपए लेकर आना नहीं तो मैं दूसरी शादी कर लूंगा। 23 जून 2019 को कांति अपने परिजन के साथ ससुराल पहुंची। परिजन ने सामाजिक बैठक कर ससुराल वालों पर दबाव बनाया तो ससुराल वाले उसे रखने को तैयार हो गए। कुछ दिन बाद 30 जून 2019 को पति ने दूसरी शादी अपनी भाभी की बहन सोनम से कर ली और उसे घर ले लाया।

धक्के मारकर निकाल दिया बाहर

महिला ने मामले की शिकायत महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पति जब दूसरी शादी कर उसे घर ले लाया, इसके बाद सास-ससुर व जेठ-जेठानी ने उसे धक्के मारकर घर से बाहर कर दिया। महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने पति अमर सिंह, ससुर लक्ष्मण ङ्क्षसह, सास धर्मी देवी, जेठ विजय ङ्क्षसह व जेठानी रामवती के खिलाफ धारा 498 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। जेठ शिक्षक है व जेठानी रामवती हॉस्टल अधीक्षिका है।