25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: शॉर्ट सर्किट से राइस मिल में भड़की आग, धान-चावल और मशीनें खाक

CG News: राइस मिल में जब आग लगी तब वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, कि आग ने देखते ही देखते राइस मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि राइस में मिल में मौजूद फायर सिस्टम से भी काबू में नहीं आई।

2 min read
Google source verification
CG News: शॉर्ट सर्किट से राइस मिल में भड़की आग, धान-चावल और मशीनें खाक

राइस मिल में लगी भीषण आग(photo patrika)

CG News: कवर्धा के हरिनछपरा गांव स्थित राइस मिल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे मिल में रखा धान, चावल, बारदाना और मशीनें जलकर राख हो गईं।

आग की चपेट में पास की एक अन्य मिल भी आ गई, जहां 30 से 40 प्रतिशत तक नुकसान बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई। सूचना के बावजूद दमकल देर से पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया। बाद में स्थानीय लोगों ने बोरवेल के पानी से आग बुझाने में मदद की। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कई किलो मीटर दूर से दिखा धुआं

राइस मिल में जब आग लगी तब वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, कि आग ने देखते ही देखते राइस मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि राइस में मिल में मौजूद फायर सिस्टम से भी काबू में नहीं आई। मिल में कई टन धान रखा था। जिसकी वजह से आग और तेजी से फैली। कई किलोमीटर दूर से राइस मिल से उठता धुंआ लोगों को नजर आ रहा था। राइस मिल के भीतर बड़ी संख्या में बारदाने के गट्ठर भी रखे थे जो जलकर खाक हो गए।

राइस मिल के मालिक ने कहा

राइस मिल के मालिक बिलाल गांधी ने बताया आग लगने की खबर मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश हमने अपने स्तर पर की। जो भी हमारे पास साधन था उससे हमने आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड भी मौके पर देर से पहुंची। आग करीब 11 बजे लगी थी, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। उनका आरोप है कि शुरुआती स्तर पर पर्याप्त संसाधनों के साथ राहत कार्य शुरू किया जाता तो नुकसान कम हो सकता था. प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हजारों क्विंटल धान जलकर राख

आपको बता दे बीते दिनों लौदाबाजार जिले के सारंगढ़ शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर कटेली रोड स्थित केजरी राइस मिल में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि मिल परिसर में रखे हजारों क्विंटल धान इसकी चपेट में आ गए। घटना में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था। कटेली रोड से गुजरने वाले राहगीरों में भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।