25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: यूट्यूब से सीखा ATM काटने का तरीका, गैस कटर के साथ रंगे हाथों पकड़ाया नकाबपोश…

CG News: गैस कटर मशीन, गैस व ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, नकाब, रेनकोट, कंबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई, पुलिस ने मौके पर ही सीन रीक्रिएट करवाया जिसमें उसने एटीएम काटने की पूरी प्रक्रिया बताई।

2 min read
Google source verification
CG News: यूट्यूब से सीखा ATM काटने का तरीका, गैस कटर के साथ रंगे हाथों पकड़ाया नकाबपोश...

गैस कटर के साथ रंगे हाथों पकड़ाया आरोपी (Photo Patrika)

CG News: कबीरधाम जिले में पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम लूट की एक बड़ी और सुनियोजित साजिश नाकाम हो गई है। लोहारा थाना क्षेत्र में एक युवक को उस वक्त रंगे हाथों दबोचा गया, जब वह गैस कटर और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ एटीएम को निशाना बनाने की तैयारी में था । घटना सोमवार रात की है। लोहारा पुलिस की टीम जब रूटीन गश्त पर थी, तब एटीएम के पास एक संदिग्ध हलचल दिखाई दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी नंदलाल साहू (30), निवासी छोटूपारा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से जो उपकरण मिले, उन्हें देखकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस की इस सतर्कता ने न केवल बैंक की संपत्ति बचाई, बल्कि शहर में होने वाली एक बड़ी आपराधिक वारदात को भी रोक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था या उसने अकेले ही इस 'यूट्यूब प्लान' को अंजाम देने की कोशिश की थी।

दरअसल पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद पुलिस पहले से सतर्क थी और एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर एटीएम की नियमित जांच और रात्रि गश्त बढ़ा दी गई थी, इसी दौरान 24 मार्च की रात गश्त कर रही टीम को एटीएम के पास संदिग्ध हालत में आरोपी दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, तलाशी में उसके पास से गैस कटर मशीन, गैस व ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, नकाब, रेनकोट, कंबल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई, पुलिस ने मौके पर ही सीन रीक्रिएट करवाया जिसमें उसने एटीएम काटने की पूरी प्रक्रिया बताई, समय रहते हुई इस कार्रवाई से लाखों रुपए की चोरी होने से बच गई,

कर्ज का बोझ और 'डिजिटल गुरु' बना यूट्यूब

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नंदलाल ने बताया कि वह भारी कर्ज में डूबा हुआ था और जल्द से जल्द बड़ी रकम हासिल करना चाहता था। इसके लिए उसने यूट्यूब का सहारा लिया और कई दिनों तक 'एटीएम काटने की तकनीक' के वीडियो देखे। आरोपी ने पहले भी कई बार प्रयास किए थे, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। इस बार वह पूरी तैयारी के साथ आया था।

जब्त उपकरण

गैस कटर और सब्बल
गैस एवं ऑक्सीजन सिलेंडर
नकाब और मोटरसाइकिल
अन्य तकनीकी उपकरण