29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: कलयुगी बेटे ने पिता की कर दी हत्या, इधर 6 माह के बच्चे को दूसरे को देकर पिता फरार

CG Crime: जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ में एक पिता ने अपने 2 साल के मासूम बच्चे की ईंट से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Murder Case: 4 साल के बच्चे से लेकर युवा-बुजुर्ग की हत्या, आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

CG Crime: कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किशुनगढ़ में मंगलवार शाम एक कलियुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी विनोद तिवारी शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस पर उसके पिता शिवकुमार तिवारी (65) ने उसे शराब पीने से मना करते हुए फटकार लगाई। इसी बात से नाराज होकर विनोद ने आपा खो दिया और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गम्भीर रूप से घायल शिवकुमार तिवारी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

2 साल के बेटे को ईट से मारकर कूंच डाला

जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ में एक पिता ने अपने 2 साल के मासूम बच्चे की ईंट से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया है। घटना ग्राम पंचायत हिर्री की है। मिली जानकारी के अनुसार हिर्री निवासी शिवाजी निषाद अपने 2 साल के पुत्र अनुराग निषाद के सिर को ईंट से कूच कूच कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शिवा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आरोपी के 2 पुत्र थे। जिसमें यह छोटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

6 माह के बच्चे को दूसरे को देकर पिता फरार

रायपुर में एक व्यक्ति अपने 6 माह के बेटे को दूसरे को देकर फरार हो गया। इसकी शिकायत पर धमतरी में केस दर्ज किया गया। इसके बाद जांच के लिए रायपुर के राजेंद्र नगर थाने में भेजा गया है। घटना 9 फरवरी की है।पुलिस के मुताबिक बेंद्रानवागांव रूद्री निवासी 23 वर्षीय हेमिन नेताम रायपुर आई थी। इसके बाद अपने घर लौटने के लिए बस का इंतजार करते हुए पचपेड़ीनाका बसस्टॉप में खड़ी थी।

इस दौरान एक व्यक्ति 6 माह के बच्चे को लेकर पहुंचा। उसने बच्चे को हेमिन को दिया और कहा कि वह कुछ देर में आ रहा है। तब तक इसे अपने पास रख ले। हेमिन ने बच्चे को रख लिया। काफी देर बाद भी वह व्यक्ति नहीं लौटा। इसके बाद हेमिन बच्चे को लेकर अपनी सहेली दामिनी साहू के घर चली गई।

इसके 8-10 दिन बाद वह बच्चे को लेकर रूद्री थाना पहुंची। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना स्थल राजेंद्र नगर थानाक्षेत्र होने के कारण केस राजेंद्र नगर थाना भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।