1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लो आ गई बंपर नौकरी.. 2 हजार 172 पदों पर होगी सीधी भर्ती, दस्तावेज जमा करते ही मिलेगी जॉब, देखें तारीख

Kawardha News: मेला का आयोजन कवर्धा विकासखंड के ग्राम महराजपुर में स्थित जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी में 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

3 min read
Google source verification
There will be direct recruitment on 2 thousand 172 posts, see date

प्रसाशन की अनोखी पहल

Chhattisgarh News: कवर्धा। मेला का आयोजन कवर्धा विकासखंड के ग्राम महराजपुर में स्थित जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी में 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। एक दिवसीय रोजगार मेला में विभिन्न पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जाएगी। जिससे बेरोजगार युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने समय सीमा की बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय रोजगार और स्वरोजगार मेला का आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारी पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार मेला करने का उद्देश्य जिले के ग्रामीण (CG Hindi News) एवं शहरी बेरोजगारी भत्ता पात्र एवं अन्य युवाओं को निजी क्षेत्र में नियोजित करने, स्वरोजगारोन्मुखी योजनाओं, ऋण, लोन, कौशल विकास प्रशिक्षण योजना से लाभान्वित करना है। उन्होंने मेला में शासन की योजनाओं का लाभ दिलाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े: रायपुर में हादसा : स्कूटी सवार दो लोगों को स्कूल बस ने मारी ठोकर, 25 मीटर तक घसीटा....हालत गंभीर

उन्होंने रोजगार मेला स्थल में साफ सफाई, पेयजल, सुरक्षा सहित हेल्प डेस्क बनाने के भी निर्देश दिए। जिला स्तरीय रोजगार और स्वरोजगार मेला में स्वरोजगार के लिए जिले के विभाग द्वारा स्टॉल लगाएं जाएंगे। जहां शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिए लाभान्वित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत रोजगार, कृषि, मत्सय, पशु, अंत्याव्सायी, श्रम विभाग सहित अन्य विभागों की स्टॉल लागाई जाएगी। रोजगार मेला में 16 निजी प्रतिष्ठानों द्वारा 2 हजार 172 पद के लिए भर्ती ली जाएगी। इसमें कक्षा आठवी से स्नातकोत्तर तक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवा शामिल हो सकते हैं।

रोजगार से जोड़ने कौशल प्रशिक्षण

जिले के युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महराजपुर स्थित लाईवलीवुड कॉलेज में (Kawardha News) इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक, कम्प्यूटर, सिलाई, रिटेल, ड्रायवर का मैकेनिंक, मशरूम उत्पदान, कृषि उपकरण, कॉर्नामेंटल, फिश टेक्निशियन इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। कौशल विकास प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: IT Raid : दुर्ग, धमतरी, खरोरा और महासमुंद में आईटी की छापामार कार्रवाई, राइस मिलर के 6 ठिकानों पर चल रही जांच

योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। वन अधिकार पट्टा के संबंध में सभी तैयारी करने के निर्देश दिए है। बोड़ला विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड के रूप में चयन किया गया है। यहां शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करते हुए संचालित करे। उन्होंने इसके लिए सभी विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

गोबर पेंट से शासकीय भवनों की पोताई

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में निर्माण किए जा रहे स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, सड़क सहित अन्य भवन का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की भवन निर्माण कार्य के बाद उनके रंग रोगन का कार्य गोबर पेंट से ही किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शासकीय भवनों की पोताई गोबर पेंट से ही करे।

यह भी पढ़े: पूर्णत: नग्न प्रदर्शन का वीडियो किसी ने वायरल किया तो पुलिस लेगी एक्शन, दी सख्त चेतावनी

निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से करें

कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़े कार्यों को उच्च प्राथमिकता और बहुत ही गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोट डालने के संबंध में जानकारी व प्रदर्शन को व्यापक रूप से आमजनों तक पहुचाने के निर्देश दिए। आगामी निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन संबंधी कार्य को गंभीरता से करे। स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करे।

लंबित प्रकरणों की समीक्षा

लंबित प्रकरणों सहित गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, जल जीवन मिशन और मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की गहन समीक्षा कर योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: Raipur Crime: चाय और नाश्ते का पैसा मांगा तो युवकों ने दुकानदार को पीटा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Story Loader