7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 रुपए किया ट्रांसफर, फिर खाते से पार कर हो गए लाखों रुपए…जानें पूरा मामला

Kawardha Thagi News: कवर्धा में चोरी के साथ ऑनलाइन ठगी भी बढ़ चुकी है। इस बार शहर के एक डॉक्टर ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
Transferred 2 rupees, lakhs of rupees crossed account Kawardha News

2 रुपए किया ट्रांसफर, फिर खाते से पार कर हो गए लाखों रुपए...जानें पूरा मामला

कवर्धा। CG Crime News: कवर्धा में चोरी के साथ ऑनलाइन ठगी भी बढ़ चुकी है। इस बार शहर के एक डॉक्टर ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए। करीब चार लाख रुपए की ठगी हुई है।

कवर्धा के महावीर स्वामी चौक निवासी सिद्धार्थ जैन(32) ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया कि उनके साथ 3 लाख 93 हजार 897 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। बताया कि 19 अक्टूबर 2023 को फ ोन नबंर 6206423847 से कॉल किए और बोले की आप जो ऑन लाईन आर्डर किए हो उसकी डिलिवरी करने के लिए अपने फोन से गुगल पे एकाउंट से हमारे नंबर में दो रुपए ट्रांसफर करिये। इसके चलते उन्होंने 7001035854, 7663300678 और 7997714071 नंबर में 2-2 रुपए ट्रांसफर किए। उसके बाद क्रमश: 23 अक्टूबर को 99 हजार 999 रुपए, 24 अक्टूबर को 2 रुपए, 99 हजार 899 रुपए, 25 अक्टूबर को 99 हजार 999 रुपए और 26 अक्टूबर को 94 हजार रुपए कुल रकम 3 लाख 93 हजार 897 रुपए एकाउंट से धोखाधड़ी कर निकाला गया।

शिकायकर्ता ने बताया कि वह डॉक्टर जो कार्य की व्यस्तता के कारण ध्यान नहीं दे पाया। 7 नवंबर 2023 को किसी को पेमेंट करना था तब देखा कि खाता का बैलेन्स निकल चुके हैं। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : "सट्टे पे सट्टा, भूपेश कका" गृह मंत्री अमित शाह जशपुर में की चुनावी सभा, कांग्रेस के खिलाफ कही ये बड़ी बात