13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी से मांगा तंबाकू, नहीं देने पर कर दिया ये कांड

Kawardha Crime: शराब के नशे में घर पहुंचा और घर के आंगन में अपनी पत्नी बिराजोबाई से तम्बाकू मांगा। तम्बाकू देने से इंकार कर दी तो उसे अत्यंत तेज गुस्सा आया और लाठी से मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Wife killed by lathi for not giving tobacco

आरोपी बुधराम बैगा गिरफ्तार

CG Crime News: कवर्धा। नशे के चलते कई परिवार उजड़ रहे हैं। मामूली विवाद भयावह रूप ले रहा है। बात कहा सुनी तक नहीं बल्कि हत्या तक पहुंच रही है। ऐसा ही एक मामला तरेगांव जंगल थाना में आया। जहां पर शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने तंबाकू नहीं दिया।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके ने बताया कि थाना तरेगांव जंगल में 17 जून को थाना क्षेत्र के ग्राम केशमर्दा निवासी कुमार (cg crime news) सिंग बैगा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। बताया कि सुबह करीबन 10 बजे उसके ससुर बुधराम बैगा घर आए। वह सुबह 4 बजे वह गांव की शादी में शामिल हुआ था।

यह भी पढ़े: रफ्तार का कहर... दो कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, पलटी खाते हुए खेत में जा गिरी, मच गई चीख पुकार

लाठी से किया वार

जिसके बाद शराब के नशे में घर पहुंचा और घर के आंगन में अपनी पत्नी बिराजोबाई से तम्बाकू मांगा। तम्बाकू देने से इंकार कर दी तो उसे अत्यंत तेज गुस्सा आया और लाठी से मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दामाद और उसकी बेटी मतियाबाई ससुर बुधराम बैगा के साथ ग्राम रब्दा आकर देखे तो उसकी सास बिराजोबाई जमीन में पड़ी हुई थी।

रिपोर्ट पर थाना से टीम रवाना किया। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। आरोपी जंगल के रास्ते होते हुए ग्राम दलदली के आसपास था जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपी बुधराम बैगा(60) ग्राम रब्दा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड (crime news) पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि बोनिडास मिंज, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बंजारे,देवनारायण चंद्रवंशी, आरक्षक रिखी मरकाम, आरक्षकजोगेन्दर बांधी का योगदान रहा।

यह भी पढ़े: खमतराई के स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार