
,,
खंडवा. इंदौर के विजयनगर में स्पा सेंटर की आड़ में पकड़ाए देह व्यापार के मामले में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि स्पा सेंटर में लड़कियों के साथ जो ग्राहक पकड़ाए थे उनमें से 3 खंडवा के रहने वाले हैं और वो तीनों ही खंडवा के खालवा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। बताया ये भी जा रहा है हरसूद विधानसभा के ये तीनों नेता प्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय शाह के भी करीबी हैं। जिनकी मंत्री के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं इस बात के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी तंज कसा है।
मसाज कराने गए तभी पड़ गया छापा
इंदौर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान 10 लड़कियों के साथ जो 8 ग्राहक पकड़े गए हैं उनमें तीन युवक खंडवा के रहने वाले हैं जो भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं। इन युवकों के नाम वरुण यादव, विवेक नामदेव और अशोक सिंगला हैं। इनमें से वरुण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल का उपाध्यक्ष है और विवेक नामदेव युवा मोर्चा खालवा मंडल का महामंत्री है जबकि अशोक सिंगला युवा मोर्चा का कार्यकर्ता है और ढ़ाबा संचालक भी है। तीनों युवक शादी शुदा हैं और बताया जा रहा है कि तीनों पार्टी की मीटिंग या रैली में शामिल होने की बात कहकर इंदौर जाते थे।
कांग्रेस ने कसा तंज
देह व्यापार के मामले में पकड़े जाने के बाद इन तीनों आरोपियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिनमें आरोपी मंत्री विजय शाह के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब कांग्रेस ने भी मौके पर चौका मारते हुए तंज कसा है कि मंत्री के घनिष्ठ लोग मुंह काला करा रहे हैं।
स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
बता दें कि गुरुवार की शाम इंदौर पुलिस ने विजय नगर इलाके के शगुन आर्केड की दूसरी मंडिल पर संचालित एटम्स सैलून एंड क्लीनिक स्पा सेंटर पर छापेमार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। मौके से 10 लड़कियों और 8 लड़कों को गिरफ्तार किया गया था जिनमें विदेशी युवतियां भी थीं। पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि स्पा सेंटर में थाइलैंड से युवतियां बुलवाकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। इससे पहले भी इसी जगह इसी स्पा में दबिश दी गई थी और देह व्यापार पकड़ा गया था।
देखें वीडियो- ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों की जागी उम्मीद
Published on:
08 Jan 2022 08:00 pm

बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
