
बुलेरो वाहन में जब्त की गई 44 नग, 4 क्विंटल 48 किलो मछली को मत्स्य विभाग द्वारा परीक्षण किया गया।
नर्मदानगर(खंडवा). जिले में इन दिनों मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध होने के बाद भी अवैध मछली आखेट और परिवहन किया जा रहा है। गुरुवार सुबह मत्स्य महासंघ की टीम ने पामाखेड़ी में चेकिंग दौरान एक एक बुलेरो वाहन को 4 क्विंटल 48 किलो अवैध मछली के साथ पकड़ा। जब्त बुलेरो वाहन में मछली खराब न हो इसके लिए बकायदा स्पेशल फ्रीजर भी लगा हुआ है।
क्षेत्रीय सहायक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मत्स्य महासंघ अपनी टीम के साथ पामाखेड़ी में चेकिंग कर रहे थे अचानक बिना नंबर एसी लगी बुलेरो को देखा शंका होने पर वाहन को रोक कर चेक की गई तो वाहन में अवैध रूप से मछली भरी हुई थी इसी दौरान वाहन चालक बुलेरो छोड़कर भाग निकला।
वहीं मछली से भरे वाहन को नर्मदानगर थाने लाया गया जहां अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर बुलेरो वाहन को जब्त किया गया है। बता दें कि शासन द्वारा 15 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट प्रतिबंध किया जाता है।
इस दौरान मछली प्रजनन कॉल के दौरान अंडे पर रहती है, मत्स्य आखेट और मत्स्य परिवहन करते पकड़ाए जाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद प्रजनन काल के में अवैध रूप से मछली का शिकार कर परिवहन किया जा रहा है।
मछली रखने बनाया था स्पेशल फ्रीजर
चेकिंग दौरान जिस बुलेरो को जब्त किया गया उसमें मछली रखने के लिए फ्रिजर बनाया गया था। इन दिनों मछली के परिवहन वाले भी नित नए तरीके अपना रहे है वाहनों में मछली खराब न हो जाए इसका ध्यान रखा जा रहा है।
बैक वाटर में मछली का शिकार ज्यादा
जिले के इंदिरा सागर बांध और ओम्कारेश्वर बांध के बैक वाटर में प्रतिबंध के बाद भी अवैध रूप से मछली का शिकार ओर परिवहन किया जा रहा है। लेकिन फिर भी प्रशासन द्वारा इस ओर नियमित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जब्त मछलियां 31 हजार में नीलाम
बुलेरो वाहन में जब्त की गई 44 नग, 4 क्विंटल 48 किलो मछली को मत्स्य विभाग द्वारा परीक्षण किया गया। जिसमें मछली मानव द्वारा खाने योग्य पाई गई इसक ेबाद विभाग ने पंचनामा बना कर मछली को 31 हजार रुपए में नीलाम कर दिया गया।
Published on:
08 Jul 2022 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
