
,,,,,,,
खंडवा. हरसूद से साडिय़ापानी की ओर जा रही बस और बाइक का मंगलवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार और मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि बस से टकराने के बाद बाइक में आग की लपटे उठने लगी। मरने वालों एक ही परिवार तीन लोग है।
मंगलवार दोपहर खंडवा-होशंगाबाद मार्ग स्थित ग्राम बैडिया खाल के पास से भोपाल की ओर जा रही बस और बाइक सवार झुम्मरखाली से खालवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक सहित दो व्यक्ति बस की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 26 साल का शंकर और उसकी मां 45 वर्षीय कमला बाई शामिल हैं।
तीसरा मृतक 50 साल का शोभाराम कलमे है, जो कमला बाई का भाई है। मृतक गमी में शरीक होने खालवा जा रहे थे। हरसूद के एसडीओपी रविन्द्र वास्कले ने बताया कि सडियापानी और बैडिया खाल गांव के पास बस और बाइक की टक्कर से तीन लोगों की मृत्यु हुई है जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Published on:
16 Mar 2021 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
