
Ankur Abhiyan: Plantation will remove oxygen shortage
खंडवा. पौधा रोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प को जनभागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया जाना है। इस अभियान से गांव-गांव में हरियाली आएगी। यानी पौधे तैयार होंगे। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि नागरिकों, समुदाय, शासकीय विभागों एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से 1 से 5 मार्च तक अधिकाधिक संख्या में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से गांव-गांव में हरियाली होगी।
विभिन्न प्रजातियों के 5 पौधे रोपे
कलेक्टर अनूप कुमार सिंह मंगलवार को अंकुर अभियान योजना के पहले जिले के ग्राम छोटी बोरगांव नर्सरी में जाकर आम की विभिन्न प्रजातियों के 5 पौधे रोपे। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण से आक्सीजन की कमी दूर होगी। भावी पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। कलेक्टर ने नर्सरी कर्मचारियों को उनकी देखभाल के लिए आश्वस्त किया। कलेक्टर ने नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न प्रजातियों के तैयार किए गए पौधों और उनके विक्रय व लागत समेत आय की जानकारी ली। कलेक्टर ने उप संचालक उद्यानिकी राजू बड़वाया से कहा कि नर्सरी में और भी विभिन्न प्रकार के पौधें विकसित किए जाएं।
जपं परिसर खंडवा में अशोक के पौधों का रोपण किया
कलेक्टर ने आग्रह किया कि सभी व्यक्ति अपने प्रतिष्ठानों पर 1 से 5 मार्च के बीच पौधारोपण अवश्य करें। पौधों की संख्या से हमें अवगत कराएं। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे ने भी आम का पौधा रोपण किया गया। कलेक्टर ने मनरेगा द्वारा किए जा रहे कार्यो के संबंध में भी जानकारी ली और कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अंकुर अभियान योजना के अंतर्गत जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत परिसर खंडवा में अशोक के पौधों का रोपण किया।
Updated on:
02 Mar 2022 12:12 pm
Published on:
02 Mar 2022 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
