
खंडवा. सांस्कृति प्रस्तुति में प्रथम रहा हैप्पी ग्रुप।
खंडवा.महावीर जन्म जयंती महोत्सव काफी धार्मिक उल्लास के साथ नगर में मनाया गया। महावीर जयंती पर जैन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन मंगलवार रात को हुआ। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में रात्रि 8 बजे से तापडिय़ा गार्डन में बालक वर्धमान जन्म कल्याणक पर बालक वर्धमान को पालना झुलाया गया। बालक वर्धमान बनने का सौभाग्य दिव्यम मनीष बोथरा, जवेरी लाल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
बालक वर्धमान बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों को आकर्षक वेशभूषा में तैयार किया गया था। बच्चों में कान्हा, कियान, इतिस, मानवी, रित्विक, नेवेदयी, दिव्यम ने प्रस्तुति दी, सभी को पुरस्कृत किया गया। भक्ति नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रुपों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें हैप्पी ग्रुप गल्र्स, सन्मति ग्रुप, गुरुकृपा ग्रुप, जय वर्धमान एवं संस्कृति ग्रुप ने प्रस्तुति दी। जिसमें प्रथम हैप्पी ग्रुप गल्र्स, द्वितीय सन्मति ग्रुप, तृतीय जय वर्धमान ग्रुप रहें। निर्णायक की भूमिका प्रकाश माली, आरती माली, मिष्टि गुरबानी ने निभाई। हैप्पी गल्र्स ग्रुप में प्रांशी प्रेमांशु जैन, देवांशी सुधांशु जैन, रिद्धि नीरज बैनाड़ा, झील अंकित बड•ाात्या, शिविका विशाल जैन ने प्रस्तुति दी। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य को फेडेरेशन में पद मिलने पर राजकुमार चांदमल जैन एवं नीतू राजेश का सम्मान किया। संचालन नीतू जैन एवं ङ्क्षपकी जैन एवं सोनल जैन ने किया। आभार सुनीता राकेश बम एवं सेजल योगेश मेहता ने माना।
भजन निशा का आयोजन हुआ
सनावद.विदुषी आर्यिका 105 प्रशांत मति माता के 38 वे संयम दिक्षा दिवस पर पाŸवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भजन निशा का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक प्रदीप पंचोलिया, पंकज जटाले ,प्रशांत चौधरी, संगीता पाटौदी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी भक्तों को भक्ति में विभोर कर दिया।
सन्मति काका बताया की आर्यिका मां प्रशांत मति माता ने आजीवन ब्रमचर्य व्रत कार्तिक शुक्ल दूज को नसलापुर में आचार्य शुभल सागर महाराज से लिया । दीक्षा 22 अप्रैल 1986 चैत्र शुक्ल चतुर्दसी को मुनिश्री दया सागर महाराज से हुई। आप को विदुषी आर्यिका की उपाधि भी प्राप्त है । दिक्षा के पूर्व का नाम ब्र. पंकज बेन था। चातुर्मास वर्ष 2012 का सनावद में एवं वर्ष 2013 का चातुर्मास सनावद के समीप पोदनपुरम में कर के अपनी ज्ञान की गंगा बहाकर सभी उसका रस पान करवाया था।
Published on:
06 Apr 2023 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
