
आदिवासी अंचलों में भगोरिया पर्व की धूम, ढोल की थाप पर थिरके भाजपा विधायक, वीडियो वायरल
रंगों का पर्व होली का दिन आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। एक तरफ जहां देशभर में होली के त्योहार को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं तो वहीं, मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचलों में होली के पहले ही भगोरिया पर्व की धूम देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में सूबे के खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाली पंधाना विधानसभा में भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व को मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कराया जाता है। आयोजन में रविवार को पंधाना से भाजपा विधायक राम दांगोरे भी पहुंचे, जो ढोल मांदल की थाप पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। भाजपा विधायक ने कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य किया। विधायक के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
आपको बता दें कि, होली आने से ठीक पहले मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचलों में भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व में बड़ी संख्या में आदिवासी युवक - युवती हाट में पहुंचते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में ढोल मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य का आनंद लिया जाता है। खालवा विकासखंड सहित पंधाना के आसपास स्थित आदिवासी इलाकों में इन दिनों भगोरिया महोत्सव की धूम जारी है, जो अधिकतर इलाकों में रंगपंचमी तक जारी रहेगी।
भाजपा विधायक ने किया पारंपरिक नृत्य, वीडियो वायरल
इस दौरान भगोरिया महोत्व का लुत्फ लेने विधायक दांगोरे भी कार्यक्रम में पहुंच गए और ढोल-मांदल की थाप पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने यहां आदिवासी समाजजनों के साथ मिलकर जमकर पारंपरिक नृत्य भी किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।
1 मार्च से शुरु हुआ भगोरिया पर्व
कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा विधायक राम दांगोरे का कहना है कि, आदिवासी समाज द्वारा मनाए जाने वाला भगोरिया पर्व शुरू हो चुका है, जो होली और पंचमी तक जारी रहेगा। विधानसभा के फूलपुर गांव में आयोजित भगोरिया हाट में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए और आदिवासी लोकनृत्य कर पर्व मनाया। बता दें कि, आदिवासी संस्कृति से जुड़े भगोरिया पर्व की शुरुआत 1 मार्च से हुई है।
Published on:
05 Mar 2023 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
