Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को मिला बहन प्रियंका गांधी का साथ, यात्रा में हुईं शामिल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 78वां दिन है, मध्यप्रदेश में दूसरा। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा ने 23 नवंबर को बुरहानपुर से MP में एंट्री की। गुरुवार को यात्रा खंडवा जिले में है। यह पहली बार है जब यात्रा में प्रियंका गांधी साथ चलीं। अब तक वे हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में बिजी थीं। पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा भी यात्रा से जुड़े। कन्हैया कुमार और सचिन पायलट भी साथ चले।