30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर हिंसा पर मंत्री अर्चना चिटनीस का आया ये बड़ा बयान

बंद के दौरान बसों में तोडफ़ोड़ व अफरातफरी पर मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Amit Jaiswal

•

Updated: 5 Jan 2018, 12:53 PM IST

Big statement came from minister Archana Chitnis on Burhanpur violence

Big statement came from minister Archana Chitnis on Burhanpur violence

खंडवा. महाराष्ट्र में हुई जातीय हिंसा व विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन गुरुवार को बुरहानपुर में बंद के दौरान बसों पर गुस्सा फूटने, तोडफ़ोड़ होने और शहर में अफरा-तफरी होने के बाद शुक्रवार को इस मामले में मप्र के महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अर्चना चिटनीस का बड़ा बयान आया है।


मंत्री चिटनीस ने बुरहानपुर हिंसा पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तोडऩे की राजनीति की है। बता दें कि मंत्री खंडवा के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर चल रही 20वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को खिलाडिय़ों के बीच पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने खिलाडिय़ों से बातचीत करने के साथ ही उनकी हौसला अफजाई की और व्यवस्थाओं के संबंध में भी सवाल किए।

मंत्री चिटनीस ने कहा कि मुझे बहुत कष्ट ये है कहने में कि देश का विभाजन करने की जो मानसिकता तत्समय थी, वो आज भी विभाजन की राजनीति करना कांग्रेस की फितरत है। भोले-भाले हमारे अनुसूचित भाईयों को बरगलाना व दिलों में दरार डालना, इसी के आधार कांग्रेस ने देश में ६० साल राजनीति की। भारत की हर वर्ग की जनता अब समझदार है, परिपक्व है, देशप्रेमी है। हम सबका भारत मां की संतान होने के नाते दूध का रिश्ता है। कांग्रेस के कुत्सित प्रयास के चलते कृतसंकल्पि हैं कि हम मां के दूध में दरार नहीं डालने देंगे।


बिहार के खिलाडिय़ों से पूछा- लालू के जेल जाने पर खुश हो?
मंत्री चिटनीस ने प्रतियोगिता में शामिल बिहार टीम के खिलाडिय़ों से पूछा कि लालू के जेल जाने पर खुश हो? साथ ही उन्होंने टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए कहा।


तीन तलाक के मुद्दे पर भी बोलीं मंत्री
मंत्री चिटनीस ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं खुश हैं। सरकार ने उनके हक में काम करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। मंत्री ने अन्य कई मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखी।


देशभर के खिलाड़ी आए हैं यहां
शहर के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर चल रही २०वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग से जहां 25 प्रांत व महिला वर्ग में 21 प्रांतों की टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की टीम में शामिल होने के लिए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन व्यवस्थाओं में खामियां होने के कारण इन्हें परेशान होना पड़ रहा है। लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद व्यवस्थाओं में खामियां हैं

।
ये रहे गुरुवार के परिणाम
पुरूष वर्ग: उप्र ने उत्तराखंड को 3-0 से पराजित किया वहीं तमिलनाडु ने बिहार को 3-0, हिमाचल ने छत्तीसगढ़ को 3-0, तेलांगाना ने महाराष्ट्र को 3-0, सांई ने कर्नाटक को 3-2, गुजरात ने हरियाणा को 3-1, झारखंड ने चंडीगढ़ को 3-2, केरला ने उड़ीसा को 3-1 से पराजित किया।
महिला वर्ग: हरियाणा ने दिल्ली को 3-0 से, केरला ने चंडीगढ़ को 3-0, राजस्थान ने बिहार को 3-0, गुजरात ने पंजाब को 3-0, आंध्रप्रदेश ने झारखंड को 3-0, सांई ने उत्तरप्रदेश को 3-0, मप्र ने उत्तराखंड को 3-0, वेस्ट बंगाल ने उड़ीसा को 3-0, कर्नाटक ने तमिलनाडु को 3-2, केरला ने हरियाणा को 3-0, महाराष्ट्र ने पंजाब को 3-0, गुजरात ने राजस्थान को 3-0, उत्तरप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से पराजित किया।


यूथ जूनियर व इंडियन टीम में खेल चुकी हैं ये
इशिता राय यूथ जूनियर व जूनियर इंडियन टीम का तथा देबीशा बर्धन ने यूथ इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इनका कहना है कि खंडवा आकर अच्छा लगा लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार हो तो बेहतर होगा।