6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल प्रतियोगिता की दर्शक दीर्घा दिनभर खाली, खिलाडि़यों को मैदान तक जाना पड़ा पैदल

20वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता... लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद व्यवस्थाओं में खामियां।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Amit Jaiswal

Jan 05, 2018

20th national youth volleyball competition news in khandwa MP

20th national youth volleyball competition news in khandwa MP

खंडवा. शहर के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम पर चल रही 20वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरुवार को भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। खिलाडि़यों को मैदान तक पैदल जाना पड़ा तो वहीं नेशनल प्रतियोगिता की दर्शक दीर्घा दर्शकों को तरस गईं। त्रिपुरा से आई टीम के खिलाडि़यों ने कहा कि उन्हें पार्वतीबाई धर्मशालाम में रूकवाया गया है लेकिन स्टेडियम तक आने के लिए उन्हें वाहन व्यवस्था नहीं मिली। मजबूरन पैदल ही चलना पड़ा। मैदान पर पहुंचे तो इनका खेल देखने के लिए दर्शकों का टोटा रहा। बता दें कि पुरूष वर्ग से जहां 25 प्रांत व महिला वर्ग में 21 प्रांतों की टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की टीम में शामिल होने के लिए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन व्यवस्थाओं में खामियां होने के कारण इन्हें परेशान होना पड़ रहा है।


ये रहे गुरुवार के परिणाम
पुरूष वर्ग: उप्र ने उत्तराखंड को 3-0 से पराजित किया वहीं तमिलनाडु ने बिहार को 3-0, हिमाचल ने छत्तीसगढ़ को 3-0, तेलांगाना ने महाराष्ट्र को 3-0, सांई ने कर्नाटक को 3-2, गुजरात ने हरियाणा को 3-1, झारखंड ने चंडीगढ़ को 3-2, केरला ने उड़ीसा को 3-1 से पराजित किया।
महिला वर्ग: हरियाणा ने दिल्ली को 3-0 से, केरला ने चंडीगढ़ को 3-0, राजस्थान ने बिहार को 3-0, गुजरात ने पंजाब को 3-0, आंध्रप्रदेश ने झारखंड को 3-0, सांई ने उत्तरप्रदेश को 3-0, मप्र ने उत्तराखंड को 3-0, वेस्ट बंगाल ने उड़ीसा को 3-0, कर्नाटक ने तमिलनाडु को 3-2, केरला ने हरियाणा को 3-0, महाराष्ट्र ने पंजाब को 3-0, गुजरात ने राजस्थान को 3-0, उत्तरप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से पराजित किया।


यूथ जूनियर व इंडियन टीम में खेल चुकी हैं ये
इशिता राय यूथ जूनियर व जूनियर इंडियन टीम का तथा देबीशा बर्धन ने यूथ इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इनका कहना है कि खंडवा आकर अच्छा लगा लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार हो तो बेहतर होगा।

आईपीएल, आईएसएल और प्रो-कबड्डी की तर्ज पर शुरू होगी वीपीएल
आईपीएल, आईएसएल और प्रो-कबड्डी की तर्ज पर अब वॉलीबॉल प्रीमियर लीग भी होगी। सितंबर-अक्टूबर 2018 में ये संभावित है। इससे वॉलीबॉल की पहुंच व लोकप्रियता बढ़ेगी। खिलाडि़यों के पास धन आएगा तो उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और वे अच्छा खेलेंगे। इससे खेल को ही फायदा होगा। पत्रिका से खास बातचीत में ये बात अर्जुन व द्रोणाचार्य अवॉर्ड प्राप्त राष्ट्रीय कोच जीई श्रीधरन ने कही। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेट्री जनरल रामअवतारसिंह जाखड़ इसके लिए प्रयासरत हैं।