
क्रांतिकारी टंट्या भील के स्मारक स्थल का निरीक्षण किया।
निमाड़ में जनजातीय क्रांतिकारियों की धरती को नई पहचान मिलेगी। उनके स्मारक स्थल के साथ ही गांवों के दिन बहुरेंगे। जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्थार की टीम ने क्रांतिकारियों के स्मारक स्थल और उनके गांव के विकास को लेकर विकास का खाका खींचा जा रहा है।
खंडवा और बडवानी में क्रांतिकारियों के गांव में ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट ( टीआरआई ) की टीम स्मारक स्थलों का निरीक्षण करने पहुंची है। टीम पहले दिन बुधवार को पंधाना क्षेत्र में स्थित बड़ौदा अहीर गांव में क्रांतिकारी टंट्या भील के स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने संयुक्त रूप से स्मारक स्थल की देखरेख की व्यवस्थाओं को देखा। स्मारक स्थल पर आवश्यकताओं का भी आंकलन किया। ग्रामीणों से भी स्मारक स्थल को लेकर चर्चा की।
आदि सेवा केंद्र पर ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। सेवा केंद्र पर 38 आवेदन आए। सबसे अधिक आवेदन समग्र आइडी और आधार अपडेट के रहे। इस दौरान जनपद सीईओ ने अपडेशन कराने का आश्वासन दिया है। टीम के साथ ट्राइबल खंडवा कार्यालय के सहायक संचालक नीरज पाराशर और जपं सीइओ पंधाना ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। ग्राम को विकसित करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।
ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट ( टीआरआई ) की टीम गुरुवार को बड़वानी जिले के पंच मोहाली में भीमा नायक और सांगली में खाज्या नायक के गांव पहुंची। टीम ने दोनों नायकों के गांव में स्मारक स्थल समेत अन्य विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर आंकलन रिपोर्ट तैयार की है।
जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था की टीम में संयुक्त संचालक अवनीश चतुर्वेदी, सहायक अनुसंधान अधिकारी मातादीन कनेरिया, सहायक अनुसंधान अधिकारी सारिका धौलपुरिया और अनुसंधान सहायक अनामिका सरकार
विलेज एक्शन प्लान
आदि सेवा केंद्र का निरीक्षण
आदि सेवा केंद्र की जानकारी
यादि ग्राम आदर्श योजना में है तो स्वीकृत कार्यों की रिपोर्ट
Published on:
06 Feb 2026 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
