5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजयुमो: प्रदेशाध्यक्ष चौहान की टीम पर जातिवाद का आरोप, चुपके से विरोध के स्वर गूंजे

मध्यप्रदेश के खंडवा में भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह, विधायक देवेंद्र वर्मा व जिलाध्यक्ष कोटवाले की पंसद

3 min read
Google source verification
BJP state president Chauhan in Khandwa accused of racism on BJYM team

BJP state president Chauhan in Khandwa accused of racism on BJYM team

खंडवा. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान की पसंद पर सागर आरतानी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्यामसिंह मौर्य का साथ मिलने से रोहित मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री का पद मिला है। सागर के नाम का जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले भी समर्थन कर रहे थे। वहीं रोहित के लिए प्रदेश नेतृत्व के अभिलाष पांडे ने भी समर्थन किया था।
भाजयुमो जिला कार्यकारिणी की घोषणा ने विधायक देवेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री दिनेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बजाज के लिए नगर अध्यक्ष व कार्यकारिणी के लिए नए समीकरण छोड़ दिए हैं। विवेक सारसर, मनोज तिवारी, कुंदन यादव जैसे नाम भी दौड़ में थे लेकिन जगह नहीं मिलने से निराश हुए हैं।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

नगर मंडल अध्यक्ष...
खंडवा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश कपूर, खंडवा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन तिरोले, छैगांवमाखन मंडल से जयपालसिंह चौहान, पंधाना मंडल से सत्येंद्र सिंह चौहान, सिंगोट मंडल से अर्जुन पटेल, हरसूद मंडल से अनिल छापरे, रोशनी मंडल से जयराज, खालवा मंडल से शुभम तिवारी, पुनासा मंडल से सौरभ विश्नोई, मूंदी मंडल से मुकेश सावनेर, किल्लौद मंडल से महेश मीणा को अध्यक्ष बनाया गया है।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

ये है भाजयुमो की कार्यकारिणी...
जिला उपाध्यक्ष : शशांक गुप्ता, बालकृष्ण करोड़ी, रोहित परचानी, दिव्यादित्य शाह (मंत्री विजय शाह के पुत्र), पुनीत चौरसिया, कृष्णपाल राजावत और नीलेश राठौर
जिला महामंत्री : रोहित मिश्रा व सागर आरतानी
जिला मंत्री : अमन जायसवाल, अनूप पटेल, प्रियांशु चौरे, भावेश नागड़ा, लोकेश अरझरे, अश्विनी साहू, पलाश पाबरा
कोषाध्यक्ष : लोकेश राठौर
सह-कोषाध्यक्ष : अंशुमन राठी
जिला मीडिया प्रभारी : अखिलेश बरोले
सह-मीडिया प्रभारी : राहुल मिश्रा और अविष्कार शुक्ला
जिला कार्यालय मंत्री : सुनील झमरे
सहमंत्री: सिद्धांत मोरे, सनमीत होरो
जिला सोशल मीडिया प्रभारी : देवेश पुरोहित
सह-सोशल मीडिया प्रभारी : ललित भाटी
जिला प्रचार मंत्री : पराग दुबे
सह-प्रचार मंत्री : विजय वीरसिंह
जिला आईटी सेल प्रभारी : संदीप मिश्रा
सह-आईटी सेल प्रभारी : दीपक पटेल व ललित मांडलेकर

patrika IMAGE CREDIT: patrika

विधायक की पसंद पर नगर अध्यक्ष बने रीतेश....
कार्यकारिणी में विधायक देवेंद्र वर्मा की पसंद से खंडवा शहर मंडल अध्यक्ष रीतेश कपूर को बनाया गया है। यहां दौड़ में अनूप पटेल, कुंदन यादव, पुनीत चौरसिया सहित कुछ अन्य नाम थे।
ऐसे समझें नए समीकरण....
मोर्चा में नगर अध्यक्ष दावेदार अनूप पटेल को जिला मंत्री बना दिया है। खुशी से ज्यादा निराशा मिल सकती है।
पहले अध्यक्ष फिर महामंत्री की दौड़ में शामिल बालकृष्ण करोड़ी जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से उतने खुश नहीं होंगे।
विधायक के सपोर्ट के बावजूद गब्बर वर्मा को जिला कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली, नगर अध्यक्ष पद भी नहीं मिला।

ये लगे आरोप नई टीम पर
मैं कार्यकर्ता हूं। प्रदेशाध्यक्ष की कावड़ यात्रा में भी सक्रिय रहता हूं। लेकिन जातिवाद का मुद्दा बनाकर मुझे कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है। एेसे लोगों को दायित्व दिया जो ४० लोग भी नहीं ला सकते। पार्टी जिलाध्यक्ष नहीं चाहते कि हम आगे बढ़ें। - विवेक सारसर, कार्यकर्ता
मैं नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में था। १४ साल से सक्रिय रूप से काम कर रहा हूं। २००९-१० और २०१४-१५ के चुनाव में काम किया। जिलाध्यक्ष कहते हैं हम पहचानते नहीं तुम्हें। नेताओं के खर्च उठाने वालों को पद दिए हैं। मेरी नाराजगी है। समाज से किसी को नहीं लिया है। - कुंदन यादव, कार्यकर्ता