5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking… सहमति बनी तो ऐसा दिखेगा श्री दादाजी धाम

श्री दादाजी मंदिर निर्माण...-मंदिर का प्रस्तावित नक्शा तैयार, बैठक का इंतजार

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 04, 2023

Breaking... सहमति बनी तो ऐसा दिखेगा श्री दादाजी धाम

खंडवा. श्री दादाजी धाम का प्रस्तावित नक्शा।

खंडवा.
श्री दादाजी धाम का प्रस्तावित नक्शा तैयार होकर प्रशासन के पास पहुंच गया है। मंदिर ट्रस्ट के आर्किटेक्ट वीरेंद्र त्रिवेदी और मंदिर निर्माण संकल्प समिति के आर्किटेक्ट विक्रम सोमपुरा द्वारा संभावित नक्शा तैयार किया गया है। इस नक्शे में तीन शिखर और चार गुंबद रखे गए हैं। इस नक्शे पर अब प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट, संकल्प समिति और श्री पटेल सेवा समिति की मोहर लगना बाकी है। बैठक में नक्शे में होने वाले बदलावों को नोट कर फायनल प्रिंट निकाला जाएगा।
श्री दादाजी धाम में नए मंदिर निर्माण को लेकर पिछले साल 28 दिसंबर को सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पक्षों ने नए नक्शे पर सहमति दी थी। दोनों आर्किटेक्ट को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके बाद दोनों आर्किटेक्ट ने मिलकर नक्शा तैयार कर प्रशासन के पास भेज दिया है। मामले में मंदिर समिति के राजेश डोंगरे ने बुधवार को कलेक्टर से मुलाकात भी की थी। प्रशासन द्वारा जल्द ही बैठक बुलाने की बात की गई है। बैठक में प्रस्तावित नक्शे पर मोहर लगी तो दादाजी धाम में नया मंदिर आकार लेना शुरू करेगा। इस मामले में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि होली पर्व के बाद सभी पक्षों की बैठक बुलाई जाएगी। नक्शे में जो भी बदलाव बताए जाएंगे, सभी की सहमति लेकर आर्किटेक्ट बदलाव कर नक्शा पेश करेंगे।
ये है प्रस्तावित मंदिर का नक्शा
श्री दादाजी मंदिर के नए नक्शे में मंदिर 165 फीट 9 इंच लंबा सामने से और 146 फीट 1 इंच चौड़ा होगा, इसका कुल क्षेत्रफल 17542 स्क्वायर फीट होगा।
-इस मंदिर के मध्य में श्री बड़े दादाजी का समाधि मंदिर होगा और दोनों और श्री छोटे दादाजी का समाधि मंदिर और नर्मदा माता मंदिर होगा।
-श्री बड़े दादाजी का समाधि मंदिर 1924 स्क्वायर फीट का है, जो वर्तमान में 1419 स्क्वायर फीट है। इस गर्भ गृह के ऊपर सबसे बड़ा शिखर 101 फीट का होगा, वर्तमान में लगभग यह 30 फीट का गुंबद है।
-श्री छोटे दादाजी का समाधि मंदिर और नर्मदा माता का मंदिर नए नक्शे में 1017 स्क्वायर फीट का होगा जो वर्तमान में 799 स्क्वायर फीट का है। इन दोनो मंदिर पर 51 फीट का समारण शिखर होगा।
-धूनी माता के पास पूरी खुली जगह मिलेगी और उसके ऊपर एक सभा मंडप का लंबा शिखर होगा।
-मंदिर में 84 खंभे होंगे, जिनकी ऊंचाई 18 फीट रहेगी।