सीएम का दौरा स्थगित
इधर, सीएम शिवराजसिंह चौहान का 14 सितंबर को मांधाता व नेपानगर विधानसभा का प्रस्तावित दौरा स्थगित होने की खबरें सामने आ रही हैं। सीएम इन दोनों स्थानों पर करोड़ों रुपए के भूमिपूजन व लोकार्पण के लिए आ रहे थे। उनके इस दौरे को चुनावी बिगुल फूंकने के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन, मांधाता दौरा स्थगित होने के बीच वजह सामने नहीं आई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद ही सीएम यहां दस्तक देंगे।