
खंडवा : संकल्प से समाधान अभियान के तहत निगम कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर
मौसम के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ उतार-चढ़ाव जारी है। तीखी धूप और राजस्व वसूली के बीच निगम कर्मचारियों का भी टेंपरेचर बढ़ गया है। 15 मार्च को निगम परिसर में संकल्प से समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निगम के पीडब्ल्यूडी के कार्य पालन यंत्री, विधि अधिकारी समेत कई कर्मचारियों की वीपी सामान्य की तुलना में हाई रिकार्ड की गई है।
निगम परिसर में कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय ने वीपी की माप कराई। रक्तचाप 132 / 76 रिकार्ड किया गया है। जबकि आदर्श रक्तचाप की स्थिति 120 / 80 होती है। विधि अधिकारी राकेश कुमार ललित का रक्तचाप 133 / 78 रिकार्ड हुआ है। इसी तरह दस से अधिक कर्मचारियों का रक्तचाप सामान्य की तुलना में अधिक रिकार्ड हुआ है। चिकित्सकों ने अधिकारियों से कहा कि अभी खतरा नहीं है लेकिन नियंत्रण करें। यही स्थित रही तो सेहत के लिए ठीक नहीं है।
शहर में चार जगहों पर शिविर आयोजित किया गया। बीस से अधिक लोगों के रक्तचाप सामान्य से अधिक रिकार्ड हुआ है। चिकित्सकों ने सभी को दिनचर्या में बदलाव की सलाह दी है। इस दौरान सीएमएचओ डॉ ओपी जुगतावत समेत निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कल्याणकारी योजनाओं के आवेदनों पर चर्चा की गई।
निगम ने 15 मार्च को संकल्प से समाधान शिविर निगम परिसर, मां नवचंडी परिसर समेत चार अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया गया। चारों जगहों पर निगम और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम ने जनता को सेवाएं दी है। स्वास्थ्य शिविर में दवाएं वितरण की गई हैं। डॉक्टरों ने जांच किया। कुछ को जिला अस्पताल में रैफर किया है।
Published on:
16 Mar 2026 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
