16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG : घरेलू सिलेंडर की डिलेवरी करने 24 घंटे की सूचना, 72 घंटे में नहीं हो रही डिलेवरी, कंपनियों ने जारी किया टोल फ्री नंबर…

कमर्शियल गैस किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर भी मारामारी बढ़ गई है। ऑयल कंपनियों घरेलू गैस सिलेडर की ऑनलाइन बुकिंग का 24 घंटे की सूचना दी रहीं है। जबकि तीन दिन तक होम डिलेवरी नहीं हो रही है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 16, 2026

LPG

ऑनलाइन घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग, पत्रिका एआई फोटो

कमर्शियल गैस किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर भी मारामारी बढ़ गई है। ऑयल कंपनियों घरेलू गैस सिलेडर की ऑनलाइन बुकिंग का 24 घंटे की सूचना दी रहीं है। जबकि तीन दिन तक होम डिलेवरी नहीं हो रही है।

कलेक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष में पहुंच रहीं सूचनाएं

ऑनलाइन बुकिंग में 24 घंटे के भीतर घरेलू सिलेंडर की होम डिलेवरी की सूचना दी जा रही है। जबकि वास्तव में 72 घंटे भी में होम डिलेवरी नहीं पहुंच रही है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष में पहुंच रहीं शिकायतें खुद ब खुद बता रहीं हैं। अब तक पचास से अधिक शिकायतें पहुंची है।

12 मार्च को बुकिंग 16 तक नहीं हुई डिलेवरी

कमर्शियल गैस किल्लत के बीच तीन दिन से हर रोज दो से तीन हजार घरेलू सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। किशोर नगर क्षेत्र निवासी सुमन बाई का कहना है कि चार दिन से ऑनलाइन बुकिंग के लिए परेशान थी। 12 मार्च को गैस बुकिंग कराई। डिलेवरी करने 24 घंटे की सूचना दी गई है। तीन दिन बीत गए। अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। इसी तरह सिविल लाइंस क्षेत्र के सर्वोदय कॉलोनी निवासी कुसुम लता बाई ने बताया कि तीन दिन से ऑनलाइन बुकिंग के लिए परेशान हूं।

बड़े होटलों की रसोई में बुझने लगी आग

शहर के बड़े होटलों में भी अब चूल्हे की आग बुझने लगी। आनंद नगर एरिया में कई होटल एक दिन पहले ही बंद हो गए। सिविल लाइंस एरिया में भी होटलों के चूल्हे की क्षमता पूरी तरह कमजोर हो गई। सिविल लाइंस में सिलेंडर 27 सिलेंडर जब्त किए जाने की कार्रवाई के वैकल्पिक व्यवस्था शुरु नहीं की जा सकी है। इसी तरह अन्य छोटे बड़े होटलों और चौपाटी की स्थित खराब है।

डिजिटल माध्यम से करें बुकिंग

केंद्र ने गैस बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। और कहा है कि पैनिक बुकिंग नहीं करें। एजेंसी पर सिलेंडर बुकिंग करने के स्थान पर डिजिटल माध्यम से बुकिंग की सलाह दी गई है। ऑयल कंपनियों द्वारा मोबाइल एपएसएमएस, व्हाट्सएप तथा आईवीआरएस कॉल द्वारा बुकिंग दी गई है। डिजिटल माध्यम का प्रयोग करें ।

कंपनियों के टोल फ्री नंबर

भारत गैस हेल्पलाइन नंबर - 1800-22-4344 ( टोल फ्री )

इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 ( टोल फ्री )

एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 ( टोल फ्री )

यह भी समस्या

शहरी क्षेत्र में 25 दिन समय निर्धारित किया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद सिलेंडर बुकिंग का प्रावधान किया है। कंट्रोल रूम पर पहुंच रहीं शिकायतों में इसकी भी शिकायत की गई है।