14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमर्शियल गैस : होटल-चौपाटी पर संकट, 50 दुकानें बंद, वैकल्पिक चूल्हे में पोहा-जलेबी 25-30 % महंगा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से शहर में होटल, चौपाटी संचालकों की नींद उड़ गई है। कुछ संचालकों ने विकल्प के रूप में सिगड़ी और इलेक्ट्रानिक चूल्हा से भोजन व नाश्ता पकाने का काम शुरू किया है। शहर में टैगोर पार्क, सिनेमा चौक, आनंद नगर, इंदौर रोड समेत सिविल लाइंस एरिया में चौपाटी, होटलों पर असर पड़ने लगा है।

3 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 14, 2026

commercial gas cylinder

खंडवा : कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत होने से सिगड़ी पर भोजन पकाते खानसामा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से शहर में होटल, चौपाटी संचालकों की नींद उड़ गई है। कुछ संचालकों ने विकल्प के रूप में सिगड़ी और इलेक्ट्रानिक चूल्हा से भोजन व नाश्ता पकाने का काम शुरू किया है। शहर में टैगोर पार्क, सिनेमा चौक, आनंद नगर, इंदौर रोड समेत सिविल लाइंस एरिया में चौपाटी, होटलों पर असर पड़ने लगा है।

खाने-पीने वाली सामग्री हो जाएंगी महंगी

शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत ने होटल और चौपाटी संचालकों की नींद उड़ा दी है। रोजाना हजारों ग्राहकों को नाश्ता और भोजन परोसने वाले छोटे-बड़े प्रतिष्ठान अब गैस की कमी से जूझ रहे हैं। विकल्प के तौर पर सिगड़ी, कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रानिक चूल्हों का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन इनसे लागत 25 से 30 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। कुछ होटल व चौपाटी संचालकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला तो रोजगार के साथ ही बाजार में लोगों को खाने-पीने वाली चीजें बीस से तीस फीसदी महंगी हो जाएंगी।

सिगड़ी, इलेक्ट्रानिक चूल्हे की लागत 25-30 % महंगी

नुक्कड़ होटल के रसोई घर में शुक्रवार को कमर्शियल सिलेंडर खत्म हो गया। संचालक रितेश कपूर ने बताया कि इसकी जगह विकल्प के रूप में सिगड़ी यानी कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रानिक चूल्हे ( इंडेक्सन ) का उपयोग शुरू किया है। इसमें 20 से 30 लागत बढ़ गई है। रितेश कपूर का कहना है कि विकल्प से चीजें महंगी हो जाएंगी। ये कहानी अकेले नुक्कड़ की नहीं बल्कि बड़े होटल संचालकों की यही स्थिति है।

चौपाटी में बंद हो गईं 28 दुकानें, चालू वाले भयभीत

टैगोर पार्क स्थित चौपाटी की 28 से अधिक दुकानें बंद हो गई हैं। नाश्ता की दुकान लगाने वाले रोहित मेहता का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। अभी विकल्प भी नहीं मिला। यहां दोनों पट्टियों में 18-18 दुकानें लगी हैं। जिसमें 36 दुकानों में से 28 बंद हो गई हैं। चालू दुकानें भी दो से तीन दिन में बंद हो जहाएंगी। डर लगता रहता है कि कहीं मारपीट जैसी स्थित नहीं बन जाए। सिगड़ी व डीजल भट्टी की तलाश में हूं। अभी कोई लोहार नहीं मिला है।

आनंद नगर में 10 से अधिक नाश्ता की दुकानें प्रभावित

शहर के पॉश एरिया आनंद नगर क्षेत्र में नाश्ता व होटल के साथ दस से अधिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। आनंद नगर स्थित सैनी दाबेली संचालक ने इलेक्ट्रानिक चूल्हा का उपयोग शुरू कर दिया है। विनोद सैनी ने बताया कि एक दिन पहले सिलेंडर खत्म हुआ। इलेक्ट्रानिक चूल्हे का प्रयोग शुरू किया है। गैस की तुलना में महंगा है। ग्राहक और रोजगार को देखते हुए करने को विवश हूं।

सिनेमा चौक में 13 दुकानें बंद, विकल्प तलाश रहे संचालक

सिनेमा चौक स्थित चौपाटी में ज्यादातर नाश्ते की दुकानें हैं। सभी कमर्शियल गैस से संचालित हो रहीं थीं। दो दिन के भीतर करीब 13 दुकानें बंद हो गईं हैं। ठेके पर नाश्ता बनाने वाले अधिकतर दुकानदारों ने बताया कि गैस के अभाव में बंद हो गई हैं। जिनकी चालू हैं अगर विकल्प नहीं मिला तो वह भी दो से तीन दिन में बंद हो जाएंगी। अन्नू सैनी ने बताया कि सिलेंडर नहीं मिल रहा है। जो दुकानें खुली हैं वह भी दो से तीन दिन में बंद हो जाएंगी। यहां परिसर में पचास से दुकानें हैं। त्योहार के कारण सिगड़ी और भट्टी का निर्माण का करने वाले लोहार नहीं मिल रहे हैं।

12 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

राजस्व और खाद्य विभाग ने शुक्रवार को बाजार में 12 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया है। जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश सावले ने बताया कि गैस सिलेंडर की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। एलपीजी गैस सिलेंडर का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है एवं लगातार स्टॉक प्राप्त हो रहा है। उपभोक्ता अपनी बुकिंग फोन से करें, तो उन्हें गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी कर दी जाएगी।

कालाबाजारी रोकने जांच दल गठित

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 25 दिवस के अंतराल पर ही बुकिंग की अनुमति रहेगी। एलपीजी सिलेंडर का अवैध भंडारण, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने तहसील स्तर पर जांच दलों का गठन किया गया है। दल में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को शामिल किया गया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि दल संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और एसडीओपी के निर्देशन में कार्यवाही करेंगें। सभी दल एलपीजी गैस एजेंसियों के गोदामों निरीक्षण करेंगे। व्यवसायिक प्रतिष्ठान में जब्ती की कार्यवाही करें।

बुकिंग आधी, 1127 सिलेंडरों की हुई बुकिंग

कमर्शियल गैस किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग तीन दिन तक अधिक रही। शुक्रवार को 1127 घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग हुई। दो दिन पहले तक प्रतिदिन तीन-तीन हजार रही। सबसे अधिक इंडियन की 448 सिलेंडर बुक हुए। जबकि भारत के 281 और एचपी के 360 सिलेंडर बुक हुए हैं। इस दौरान ऑनलाइन बुकिंग बीच-बीच में कंपनियों ने रोक दी। इससे उपभोक्ता परेशान हुए।