17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि कल्याण वर्ष 2026 : एक हजार हेक्टेयर मिलेट, 400 में तिल की हाेगी खेती, बीज देगी सरकार

कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत मिलेट मेला और कृषक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ । अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से किया। उप संचालक कृषि ने राज्य मिलेट मिशन एवं तिलहन मिशन की विस्तृत जानकारी दी।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 17, 2026

Agricultural Welfare Year 2026

खंडवा : कृषि मंडी में कृषि कल्याण वर्ष के तहत मिलेट मेला आयोजित किया गया।

कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत मिलेट मेला और कृषक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ । अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से किया। उप संचालक कृषि ने राज्य मिलेट मिशन एवं तिलहन मिशन की विस्तृत जानकारी दी।


400 हेक्टेयर में तिल की बोवनी होगी

मिलेट्स ( रागी, कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजारा ) और तिलहन की खेती को बढ़ावा मिलेगा। चालू सीजन में तिल की 400 हेक्टेयर में बोवनी के लिए कृषि विभाग ने किसानों को बीज उपलब्ध कराया है। 15 फरवरी से 20 मार्च तक बोवनी चलेगी। तिल की खेती में मुनाफा अधिक होगा।

तिल का बाजार मूल्य 12-15 हजार क्विंटल

डीडीए कृषि नितेश यादव ने किसानों से कहा कि प्रति हेक्टेयर पांच किलो बीज की बोवनी करने पर उत्पादन 10 से 12 क्विंटल होगा। बाजार में इसका मूल्य भी 12 से 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल है। पंधाना और खंडवा में 500-500 हेक्टेयर में परंपरागत खेती के साथ मिलेट की खेती होगी। यह जानकारी को नवीन मंडी में आयोजित दो दिवसीय मेले के शुभारंभ के अवसर पर किसानों को बताई गई।

राज्य मिलेट मिशन में दी तकनीकी जानकारी

कृषक कल्याण वर्ष-2026 के तहत मिलेट मेला और कृषक सम्मेलन का शुभारंभ अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख और जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुदेश वानखेड़े ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन से किया। उप संचालक कृषि ने राज्य मिलेट मिशन एवं तिलहन मिशन की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान तकनीकी सत्र में कृषि वैज्ञानिक वाईके शुक्ला ने तकनीकी सत्र में सोयाबीन बोवनी की जानकारी दी।

नरवाई को लेकर प्रश्नोत्तरी, किसान पुरस्कृत

दो दिवसीय मेले के दौरान कृषि विभाग ने ई-टोकन, मिलेट्स, जैविक खाद और नरवाई को लेकर प्रश्नोत्तरी सत्र रखा। इस दौरान नंदलाल समेत कई अन्य किसानों ने जवाब दिए। नंदलाल ने कहा नरवाई प्रबंधन पर जवाब दिए कि खेत में आग नहीं लगाते हैं। रोटावेटर का प्रयोग करते हैं। इसी तरह जैविक, मिलेट्स और इ-टोकन व्यवस्था को लेकर सवाल जवाब किए। जवाब देने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया।

भोजन पैकेट के लिए बांटना पड़ा टोकन

सम्मेलन में आए किसानों को लंच के समय भोजन का पैकेट वितरण किया गया। भीड़ अधिक होने पर भोजन वितरण काउंटर पर भोजन के लिए टोकन वितरण करना पड़ा। जिलेभर से किसान कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा मंडी में अनाज बेचने के लिए पहुंचे किसान पहले से ही मौजूद रहे। इसको लेकर भीड़ बढ़ गई। भोजन पैकेट खत्म होने के बाद दोबारा बुलाना पड़ा।

Frequently Asked Questions