1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार कबूतर रेस चैंपियनशिप, चार दिनी कॉम्प्टीशन, विजेता को हजारों का इनाम, ट्रेंड पिजन्स दिखाएंगे जलवा, जुटेंगे बड़े-बड़े दिग्गज

प्रतियोगिता की पहली उड़ान 14 दिसंबर को। कॉम्प्टीशन को लेकर बढ़ रहा रोमांच...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

seraj khan

•

Updated: 11 Dec 2017, 11:04 PM IST

Championship of pigeon flying race in Madhya Pradesh

Championship of pigeon flying race in Madhya Pradesh

खंडवा. कबूतर उड़ान प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां चल रही हैं। खंडवा में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। शहर में कबूतर पालने वाले कई शौकीन हैं। प्रतियोगिता को लेकर उनमें उत्साह है। प्रतियोगिता में वे अपने कबूतरों को शामिल करेंगे। प्रतियोगिता के लिए वे अपने कबूतरों को खास ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। ताकि वे प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमा सकें। वहीं, इस तरह की प्रतियोगिता को लेकर शहरवासियों में भी खूब बेसब्री है। प्रतियोगिता 14 दिसंबर से शुरू होगी, जो 17 दिसंबर तक चलेगी।

पिजन प्लाइंग क्लब का आयोजन
जिला मुख्यालय पर पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कबूतरों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए कबूतर के शौकीन दिन रात अपने पिजन्स को कॉम्प्टीशन के लिए तैयार कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता खंडवा पिजन फ्लाइंग क्लब की ओर से आयोजित की जा रही है। कबूतर उड़ान स्पर्धा तीन दिनों तक चलेगा। 14 से 17 दिसंबर तक कॉम्पटीशन का आयोजन होगा। प्रतियोगिता की पहली उड़ान 14 दिसंबर को आयोजित होगी।

पहली उड़ाने 16 दिसंबर को
इसमें वसीम अहमद, सिब्बू भाई, अनवर भाई, सादिक मिर्जा, मो शाकिर, फइम अहमद के कबूतर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद प्रतियोगिता की दूसरी उड़ान 16 दिसंबर को आयोजित होगी। इसमें शादाब बाबा, अब्दुल कादर, गोविंदा नरवाले, शाहरूख भाई और समीर भाई के कबूतर भाग लेंगे। सभी प्रतियोगी अपने-अपने घरों से कबूतरों को उड़ाएंगे। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 17 दिसंबर रविवार को दोपहर में शहनाई पैलेस में आयोजित किया जाएगा।

विजेता को मिलेगा ट्रॉफी
कबूतर उड़ान प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। खंडवा पिजन फ्लाइंग क्लब की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में 5001 रुपए और ट्राफी प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपए एवं ट्रॉफी और तृतीय पुरस्कार 2001 रुपए एवं ट्राफी प्रदान की जाएगी। क्लब के अध्यक्ष गोविंदा नरवाले, संचालक अब्दुल कादर, उपाध्यक्ष फईम अहमद ने आयोजित कबूतर उड़ान प्रतियोगिता में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। लोगों में इसको लेकर खास उत्साह है।