18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि कॉलेज : कूलर-पंखा बंद, बेहाल छात्र भड़के, गेट पर जड़ा ताला, डेढ़ घंटे तक कॉलेज में कैद रहा स्टाफ

भगवंतराव मंडलोई कृषि कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई हैं। कॉलेज और छात्रावास में गर्मी के समय छात्र बेहाल हैं। कॉलेज में कूलर, पंखा और मोटरें जल गई हैं। सुविधाओं को लेकर छात्र कई बार शिकायत की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो वे लाम बंद हो गए

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 18, 2026

Agricultural College Khandwa

कृषि कॉलेज खंडवा : कूलर, पंखा बंद होने से गर्मी में बेहाल छात्र भड़के, प्रवेश गेट पर जड़ा ताला, डेढ़ घंटे तक कॉलेज में कैद रहा स्टाफ

भगवंतराव मंडलोई कृषि कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई हैं। कॉलेज और छात्रावास में गर्मी के समय छात्र बेहाल हैं। कॉलेज में कूलर, पंखा और मोटरें जल गई हैं। सुविधाओं को लेकर छात्र कई बार शिकायत की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो वे लाम बंद हो गए

मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से नाराज हुए छात्र

कृषि कॉलेज और छात्रावास में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से लामबंद छात्रों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया। डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कॉलेज का स्टाफ भीतर ताले में कैद रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी। इसके बाद भी बात नहीं बनी। प्रशासन के समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। छात्रों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी की है।

डीन को बुलाने डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन

कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के छात्रों ने कहा कि स्टाफ के लिए सभी सुविधाएं हैं। लेकिन गर्मी में छात्रों को समस्याओं को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई नहीं होती है। मशीनें बंद पड़ी हैं। अध्ययन में असुविधाएं हो रही हैं। इस दौरान छात्र डीन को बुलाने पर अड़े रहे। डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। डीन से मोबाइल पर बात कराने के बाद पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। छात्रों ने कहा कि समस्या दूर नहीं हुई तो जल्द फिर से प्रदर्शन किया जाएगा।

लाइब्रेरी में एसी खराब, टॉयलेट में गंदगी

कृषि कॉलेज में एसी, पंखा खराब होने से छात्र अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं। इसी तरह छात्रावास के टॉयलेट में गंदगी पसरी हुई है। छात्र किरण का कहना है कि कई बार कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई। कोई सुनने वाला नहीं है। इस संबंध में प्रशासन को भी सूचना दी गई।