
CM Mohan Yadav reached Omkareshwar
MP News :मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) शुक्रवार को इंदौर से बाय रोड ओंकारेश्वर पहुंचे है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सीएम का स्वागत हुआ। यहां नर्मदा स्थित अभय घाट पर शंकराचार्य जयंती के मौके पर दीक्षांत समारोह हुआ। इस दौरान सीएम मोहन के अलावा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशांनद गिरी समेत कई संत भी मौजूद थें।
बता दें कि, आदिगुरु भगवान शंकराचार्य के 2534वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है, जहां शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को शंकराचार्य जयंती के मौके पर समापन किया गया। कार्यक्रम में 29 राज्यों से आए 500 युवाओं का दीक्षांत कर उन्हें शंकरदूत की उपाधि दी गई। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने इनका दीक्षांत किया।
ओंकारेश्वर(Omkareshwar) में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण से भी सीएम का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने संतो के साथ ‘एकात्म धाम' पुस्तक का विमोचन किया। सीएम ने संतों का अभिनंदन किया।इस का
Published on:
02 May 2025 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
