
MP BJP Leader Hits Car two dead: कार के परखच्चे उड़े, इनसेट- मृतक पूर्व सरपंच और बेटा (photo Edited by AI)
BJP Leader hits car: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में थार सवार भाजपा नेता की दादागीरी का मामला सामने आया है, यहां मूंदी थाना क्षेत्र में कनूद के पास तेज रफ्तार थार ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार पलटते हुए रोड के नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार में बैठी जलवा बुजुर्ग ग्राम की पूर्व सरपंच कुसुम पति राजेंद्र राठौर (58) और उनके बेटे सौरभ (28) की मौत हो गई। जबकि बेची सारिका (25), बेटे रविंद्र (32), और रिश्तेदार रवींद्र पिता दिनेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
थार सनावद का भाजपा नेता लवकुष राठौर चला रहा था। लवकुश के खिलाफ पहले पूर्व सरपंच के परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। उन्होंने लवकुश पर आरोप लगाय था कि वह उनकी बेटी की शादी में रुकावच डाल रहा है। अब इस घटना को परिजन हादसा नहीं बल्कि हत्या बता रहे हैं।
घटना के बाद थार चालक लवकुश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लवकुश भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। उसका मुरुम का व्यापार है।
सारिका के चचेरे भाई लक्की के मुताबिक बहन की शादी ठीकरी में तय हुई है। आने वाली 5 मई को उसकी शादी होने वाली है। लवकुश बहन के पीछे पड़ा हुआ है। वह उनकी शादी में अड़ंगा लगा रहा था। दो दिन पहले भी घर आकर धमका रहा था कि दूसरी जगह शादी नहीं होने दूंगा। जिसकी शिकायत मूंदी थाने में की गई थी। पुलिस ने बयान के लिए बुलाया था। इसलिए ताई, बहन सारिका और भाई सौरभ, रवींद्र भैया के साले रवींद्र पिता दिनेश निवासी देशगांव कार में बैठकर थाने जा रहे थे। कार सौरभ चला रहे थे। उसका कहना है कि केनूद रोड पर पहुंचे ही थे कि लवकुश सामने से थार लेकर आया। उसने कार को टक्कर मारी। फिर रिवर्स ली और दो बार टक्कर मारकर कार को रोड के नीचे गड्ढे में गिरा दिया। उसके बाद वह मौके से थार से ही भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक परिजनों का कहना है कि कार रवींद्र के साले रवींद्र पिता दिनेश की थी। उन्होंने घटना से एक दिन पहले ही कार शोरूम से निकलवाई थी। रवींद्र के परिजनों ने बताया कि जीजी और उनका परिवार घर आया। उन्होंने कहा कि कार चाहिए, हम आधे घंटे में आते हैं। उसके बाद फिर हम सभी सिंगाजी के दर्शन करने चलेंगे।
इधर परिवार तैयार हो रहा था, इस बीच खबर आई कि कार को थार ने टक्कर मार कर उसके परखच्चे उड़ा दिए। घर में सारिका की शादी की तैयारियां चल रही थीं।
Published on:
17 Apr 2026 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
