
Acharya Shankar
भोपाल। ओंकारेश्वर में चारों ओर भगवा झंडे लहरा रहे हैं। ढोल-नगाड़ों से इलाका गूंज रहा है। साधु-संतों की उपस्थिति अलग अहसास दे रही है। अतिथियों का स्वागत केरल की पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया जा रहा है। हर कोई धर्म और आदि शंकराचार्य के रंग में रंगा है। हो भी क्यों न... ओंकारेश्वर एकात्मधाम धार्मिक पर्यटन की नई राजधानी जो बनने जा रहा है।
गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु से बनी एकात्मता की मूर्ति का अनावरण कर अद्वैत लोक का शिलान्यास करेंगे। इसी के साथ शंकराचार्य की दीक्षा स्थली एक बार फिर देश-दुनिया को अद्वैत वेदांत यानी ब्रह्म और ब्रह्मांड का दर्शन बताएगी। उत्तरकाशी के स्वामी ब्रहोन्द्रानंद व 32 संन्यासी के मार्गदर्शन में करीब 300 वैदिक आर्चक पूजन व हवन कर रहे हैं। कार्यक्रम में करीब पांच हजार संत-मनीषियों और विशिष्टजनों का समागम होगा।
कार्यक्रमों में दिखेंगे आचार्य के स्वरूप
● सुबह 10.30 बजे अनावरण समारोह शुरू। मुख्यमंत्री देशभर के प्रमुख साधु-संतों के साथ आएंगे। उनका स्वागत केरल की पारंपरिक पद्धति से होगा।
● सुबह 11.10 बजे: वैदिक यज्ञ ।
● सुबह 11.35 बजे: शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुति।
● दोपहर 12 बजे: सीएम व संत एकात्मता मूर्ति का अनावरण व अद्वैत लोक का भूमि एवं शिला पूजन करेंगे।
● दोपहर 12.15 बजे: 101 बटुक वेदोच्चार एवं शंखनाद करेंगे।
● दोपहर 12.30 बजे: सीएम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन कर अन्नपूर्णा (भोजन-प्रसादी स्थल) पहुंचेंगे।
● दोपहर 12.45 बजे: भोजन प्रसादी का वितरण होगा।
● दोपहर 2 बजे: सीएम मूर्ति स्थल से ब्रह्मोत्सव पहुंचेंगे।
● दोपहर 2.35 बजे: सिद्धवरकूट पर शिवोहम, एकाग्र समवेत नृत्य।
● दोपहर 3.10 बजे: एकात्मता यात्रा फिल्म प्रदर्शन, 3.25 बजे सीएम का उद्बोधन, 4.10 बजे शंकर संगीत, 4.20 बजे संत विमर्श, 5.20 बजे शांति पाठ।
Published on:
21 Sept 2023 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
