1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज में प्रवेश : नए कालेजों में 70 फीसदी सीटें खाली, 12 से सातवां राउंड

कॉलेज में प्रवेश : इस साल भी यूजी-पीजी की 15% से ज्यादा खाली रह जाएंगी सीटें

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Sep 10, 2023

Correction start from 28th august in college lecturer form

Correction start from 28th august in college lecturer form

खंडवा. शासकीय महाविद्यालयों में यूजी-पीजी के 6 वें राउंड में भी पंद्रह फीसदी से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। इसमें अब तक प्रवेश के दौरान अपग्रेडेशन और फ्रेस सीटें शामिल हैं। शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय समेत गुड़ी और खालवा महाविद्यालय में 70 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली हैं। एसएन कालेज समेत सरकारी गैर सरकारी महाविद्यालयों में यूजी-पीजी की रिक्त सीटों को भरने 12 सितंबर से 7 वें राउंड की सीएलसी चरण शुरू होगा। छठें राउंड में यूजी की 33 और पीजी की 20 फीसदी सीटें खाली रहीं। नवीन आदर्श महाविद्यालय में छठें राउंड में भी प्रवेश का आंकड़ा 100 पार नहीं हो सका। दावा है कि खालवा और गुढ़ी में 100 से अधिक प्रवेश हो गए हैं। छठें राउंड में फीस जमा करने की अंतिम तिथि के बाद सातवें राउंड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

7 वां राउंड 12 सितंबर को शुरू होगी

30 सितंबर तक चलेगी 7 वें राउंड की प्रक्रियाउच्च शिक्षा विभाग ने खाली सीटों पर प्रवेश के लिए 7 वां राउंड 12 सितंबर को शुरू होगी। इस राउंड में 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन और महाविद्यालयों में विषय समूह का विकल्प दिया गया है। 13 से 18 सितंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। इस बीच त्रुटि सुधार का भी मौका मिलेगा। 20 सितंबर को लिस्ट चस्पा होगी। आरक्षण श्रेणी में कोई उम्मीदवार नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीटों पर नियमानुसार सीट परिवर्तन नियम लागू होगा। इसी दिन प्रवेश शुल्क जमा करने और विषय अपग्रेडेशन की अंतिम तिथि होगी। 27 से तीस सितंबर के बीच अपग्रेडेशन से रिक्त सीटों पर मौका मिलेगा। इसमें ऑनलाइन शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा।

12 सितंबर से सातवां राउंड शुरू होगा
यूजी-पीजी की छठें राउंड में जो सीटें खाली हैं। उन सीटों पर प्रवेश के लिए 12 सितंबर से सातवां राउंड शुरू होगा। तीस सितंबर तक प्रवेश की प्रकिया चलेगी। इसकी जानकारी ऑनलाइन है और महाविद्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इसमें अपग्रेडेशन की भी सीटें शामिल हैं। - डॉ इंदुबाला सिंह, प्रभारी प्राचार्य, एसएन कालेज

Story Loader