बिलों का ऐसे करें भुगतान, मिलेगी छूट
बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 0.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिसमें निम्नदाब (एलटी कनेक्शन) उपभोक्ता को न्यूनतम 5 रुपए और अधिकतम 20 रुपए की छूट मिलेगी। इसी प्रकार उच्चदाब (एचटी कनेक्शन) उपभोक्ताओं को अधिकतम एक हजार रुपए तक छूट मिलेगी। उपभोक्ता कंपनी की उर्जस एप, फोन-पे, पेटीएम, एमपी ऑनलाइन पोर्टल, भीमेप, अमेजन-पे के माध्यम से बिल जमा कर सकते है।