
Omkareshwar Mandir: विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर में सावन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हो गई हैं। जिसको लेकर मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गर्भगृह के सामने कांच लगा दिया गया है जिससे ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने में आसानी होगी। बता दें कि, 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया है।
मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए भक्तों के जल चढ़ाने पर पाबंदी लगा दी है। इसी बीच मंदिर का कांच भी बदला गया है। जो कि धुंधला हो गया था और जिससे भक्तों को शिवलिंग के दर्शन स्पष्ट नहीं हो पा रहे थे। वहीं हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन का हर सोमवार शिवजी की महिमा के लिए विशेष माना गया है।
ओंकारेश्वर मंदिर में सावन के दिनों काफी अधिक संख्या में भक्तों का आगमन होगा। जिसको लेकर प्रशासन भी व्यवस्थाओं में जुट गया है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से ओंकारेश्वर मंदिर एक माना जाता है।
ऐसी मान्यताएं हैं कि सावन सोमवार को जल चढ़ाकर या व्रत रखकर पूजा करने से सुख-सपंत्ति की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सावन सोमवार व्रत में मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है। सावन का महीना अत्यंत फलदायी माह होता है। सावन सोमवार को व्रत रखने से कुडंली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
Updated on:
13 Jul 2024 04:53 pm
Published on:
13 Jul 2024 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
