1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरसूद में लगेगा बागेश्वर धाम महाराज पं. धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार, जानें तारीख

वन मंत्री विजय शाह के पांच बार मुलाकात करने और निवेदन करने के बाद पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने स्वीकार किया निवेदन, हरसूद में सितंबर के महीने में लगेगा दिव्य दरबार।

2 min read
Google source verification
dheerendra_sashtri.jpg

,,

खंडवा. भक्तों की बात बिन बताए ही पर्ची पर लिख देने वाले बाबा बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सितंबर के महीने में खंडवा के हरसूद में लगेगा। राजा हर्षवर्धन की नगरी कहे जाने वाले हरसूद में बागेश्वर धाम दो दिवसीय राम और हनुमंत कथा करेंगे और इसी दौरान दिव्य दरबार भी लगेगा जिसमें भक्तों का पर्चा बनाया जाएगा। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के निवेदन पर हरसूद में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का आयोजन होगा।

23-24 सितंबर को होगी कथा
जानकारी के मुताबिक राजा हर्षवर्धन की नगरी हरसूद में 23 और 24 सितंबर को बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राम और हनुमंत कथा का आयोजन होगा। इस दौरान वे भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के चित्रण को लाखों श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से श्रवण करवाएंगे। साथ ही दिव्य दरबार भी लगाएंगे जिसमें भक्तों की समस्याओं का पर्चा बनाकर उनका निराकरण किया जाएगा। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की ओर से कथा की स्वीकृति दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- जन आशीर्वाद यात्रा में भिड़े भाजपा नेता, पार्टी ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

मंत्री विजय शाह का निवेदन स्वीकार
हरसूद विधायक और प्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय शाह दो महीने में पांच बार मुलाकात कर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री व बाबा बागेश्वर धाम समिति से कथा के लिए निवेदन कर चुके थे जिसे अब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने स्वीकार कर लिया है। हरसूद में कथा करने के लिए 23 सितंबर को बाबा बागेश्वर धाम हेलीकॉप्टर से सुबह हरसूद पहुंचेगें और फिर 23 व 24 सितंबर को हरसूद में 2 दिन उनकी हनुमंत कथा का आयोजन होगा। 25 सितंबर को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री वापस बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे। स्वीकृति मिलने के बाद कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।

देखें वीडियो- कांग्रेस में शामिल हुए गिरिजाशंकर शर्मा

Story Loader