28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉग बाइट : कुत्ते ने एक घंटे के भीतर बच्चों, बुजुर्गों के साथ 15 को बनाया शिकार

बढ़ती गर्मी में कुत्ते खुंखार हो गए हैं। बच्चों और राहगीरों को निशाना बना रहे हैं। रविवार की शाम करीब पांच बजे तीन कॉलोनियों में दो कुत्तों ने बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया। कुत्तों के हमले में 15 लोगों घायल हो गए है। इनमें से 10 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

3 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Apr 21, 2025

dog bite

कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चे

शहर के खानशावली वार्ड की तीन कॉलोनियों में शाम पौने पांच बजे बच्चे घर के सामने खेल रहे थे। इस बीच अचानक पहुंचा कुत्ते ने एक-एक कर दस से अधिक लोगों को काट लिया। बच्चों के मुंह, कंधे, हाथ पैर पेट में नोच लिया है। इसकी सूचना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

कुत्तों के काटने के बाद अफरा-तफरी , अस्पताल में भर्ती

बढ़ती गर्मी में कुत्ते खुंखार हो गए हैं। बच्चों और राहगीरों को निशाना बना रहे हैं। रविवार की शाम करीब पांच बजे तीन कॉलोनियों में दो कुत्तों ने बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया। कुत्तों के हमले में 15 लोगों घायल हो गए है। इनमें से 10 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। कुत्तों ने उस समय हमला किया जब बच्चे शाम को घर के सामने गलियों में खेल रहे थे। कुत्तों के काटने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चों के कंधे, मुंह में नोच लिए मांस

बच्चों के कंधे, मुंह, नाक, कान के नीचे घाव आए है। तीन बच्चों को टांके लगाने पड़े। इसमें तीन बच्चे ढाई-ढाई साल के हैं। तीनों के कान और कंधे पर कुत्तों ने काट लिया है। न्यू गायत्री कॉलोनी में ढाई साल की उमेरा दरवाजे के सामने खेल रही थी। तभी कुत्ते ने कान व पेट में काट लिया। ढाई-ढाई साल के मो आमीर, मो मुस्ताक को कुत्तों ने बरामदे में घुसकर काटा। मो मुजाफ्तर घर के ड्योढी़ पर बैठा था। तभी कुत्ते निशाना बना लिया। मोइन के कंधे पर दांत के निशान पड़े हैं। बुजुर्ग महिला घर के सामने कपड़े निकाल रही थी। तभी कुत्ते ने मुंह में काट लिया। इसमें नौ बच्चों समेत 10 लोगों को भर्ती हैं। शेष लोगों को मामूली खरोंच है।

शाम से रात 12 बजे, सुबह आठ बजे तक खौफ

सोनाई पैलेस से हिंदू बाल सेवा तक कुत्तों का झुंड वार्ड में सोनाईपैलेसे हिंदू बाल सेवा सदन तक 40-50 कुत्तों का झुंड रहता है। अस्पताल में भर्ती बच्चों के परिजनों ने बताया कि कुत्तों का आतंक शाम को पांच से आठ बजे रात और सुबह चार से सात बजे तक रहता है। दिनभर गायब रहते हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर निगम को कई बार इसकी सूचना दी गई लेकिन पकड़ा नहीं जा रहा है।

एक्सपर्ट व्यू-डॉ नीरज, पशु चिकित्सक

छेडख़ानी करने पर अधिक हमलावार हो जाते

सामान्य दिनों की तुलना में गर्मियों में कुत्तों से छेडख़ानी करने पर अधिक हमलावर हो जाते हैं। इस समय शाम व सुबह बचकर रहना होगा। दरअसल, दिनभर वे गर्मी से बेहाल रहते हैं। शाम व सुबह सोने का सोने का समय होता है। दूसरे मोहल्ले में कुत्तों के पहुंचने पर पहचान के लोग नहीं दिखते तो वे हमलावर हो जाते हैं। चेक करने के बाद पता चलेगा कि कुत्ता पागल है या नहीं।

इन बच्चों को कुत्तों ने बनाया निशाना

उमेरा पिता अब्दुल रहीम बुशरा पिता मोहन आबिद अफशान पिता शादाब मो हमजा पिता मकसूद खान मो आमिर पिता शकूर खान मो मुजफ्फर पिता मो सुलेमान मुश्ताक पिता अब्दुल कादर मोइन पिता मो अशफाक मो आमीर फोटो-2128-मो मुजफ्फर फोटो-2129-मो आमीर फोटो-2130 मुश्ताक फोटो-2131 मोईन फोटो--2132 मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्ड-401 में इलाज के लिए भर्ती घायल।

एक साल में 4495 लोग इंजेक्शन लगवाने पहुंचे अस्पताल

एक साल के भीतर 4495 लोग रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। इसमें कई कुत्ता व पालतू बिल्ली शामिल हैं। फैक्ट फाइल 4127 डॉग बाइट 189 कैट बाइट 39 मंकी बाइट 141 अदर बाइट के शिकार हुए।

इनका कहा--एसआर सिटोले, उपायुक्त, शहर में कुत्तों के पकडऩे का काम चल रहा है। कॉलोनियों में हमले की सूचना मिली है। सोमवार को विशेष टीम भेजकर पकडऩे की कार्रवाई की जागी। एबीसी केंद्र में रखकर उनका पशु चिकित्सक से परीक्षण कराएंगे।