
-एक ही मरीज की दो बार पॉजिटिव रिपोर्ट को माना दो पॉजिटिव मरीज-स्वास्थ्य विभाग ने कहा जिले में पांच ही मरीज कोरोना पॉजिटिव-रविवार को नहीं हुई सैंपलिंग, शनिवार के 27 सैंपल भेजे जांच के लिए
खंडवा.
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर भोपाल से जारी हैल्थ बुलेटिन ने रविवार को शहर में सनसनी फैला दी। भोपाल से आए हैल्थ बुलेटिन में खंडवा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 बताई गई। जिसके बाद संशय की स्थिति बन गई। सोशल मीडिया पर भी ये बुलेटिन वायरल होने से लोग एक-दूसरे से फोन लगाकर कोरोना पॉजिटिव मरीज की जानकारी लेते रहे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत ही प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया कि एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट दो बार पॉजिटिव आई है। जिसके कारण पॉजिटिव रिपोर्ट की संख्या छह बताई जा रही है, लेकिन शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज पांच ही है।
शहर में मिले पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आयसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। यहां इन सभी पांचों मरीजों के दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार रात आई 16 सैंपल्स की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव और 15 नेगिटिव बताए गए थे। इसमें खानशाहवली क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव मरीज के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। वहीं, भोपाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन में खंडवा में छह पॉजिटिव बताए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच ही है। एक व्यक्ति की दो बार रिपोर्ट आई है। जिसमें वो दोनों बार पॉजिटिव पाया गया है। इसके चलते संशय की स्थिति बनी थी।
147 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, एक भी सैंपल नहीं लिया
जिले में अब तक कुल 21975 लोगों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी हैं। रविवार को जिले में कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग की संख्या कम ही रही। रविवार को कुल 147 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं, एक भी जांच सैंपल नहीं लिया गया। शनिवार को लिए 27 सैंपल रविवार को जांच के लिए भेजे गए। सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान ने बताया कि जिले से अब तक कुल 154 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है। जिसमें से 92 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 86 नेगिटिव और पांच मरीजों की छह रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब 62 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। पांचों मरीजों का आयसोलेशन वार्ड में इलाज किया जा रहा है। वहीं, शनिवार रात आई 15 मरीजों की नेगिटिव रिपोर्ट के बाद आयसोलेशन वार्ड में भर्ती सलूजा कॉलोनी निवासी महिला को प्री आयसोलशन वार्ड में शिफ्ट किया गया।
नेगिटिव रिपोर्ट आने पर किया होम क्वारेंटाइन
मांधाता विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर पर रखा हुआ है। यहां शनिवार तक विधानसभा के पांच स्थानों पर बने क्वारेंटाइन सेंटर में 72 लोगों को रखा हुआ था। एसडीएम पुनासा डॉ. ममता खेड़े ने बताया कि शनिवार रात मिली रिपोर्ट में पुनासा क्षेत्र के क्वारेंटाइन सेंटरों में रखे गए पांच लोगों की रिपोर्ट नेगिटिव मिली है। जिसके बाद इन पांचों को क्वारेंटाइन सेंटर से हटाकर होम क्वारेंटाइन किया गया है। वर्तमान में कुल 67 लोग क्वारेंटाइन सेंटर में मौजूद है। जिसमें सुलगांव में 40, मोहना में 11, पुनासा में 5, मूंदी, ओंकारेश्वर में 4-4, नर्मदा नगर में 2 और एक बीड़ में है।
कोरोना हैल्थ बुलेटिन
21975 लोगों की हुई अब तक स्क्रीनिंग
147 लोगों की रविवार को हुई स्क्रीनिंग
154 संदिग्धों के जांच सैंपल भेजे अभी तक
92 लोगों की आई अब तक जांच रिपोर्ट
05 पॉजिटिव मरीज की 6 रिपोर्ट पॉजिटिव
86 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई नेगिटिव
62 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी
Published on:
13 Apr 2020 12:15 am

बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
