
MP Earthquake : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि जिले के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह अचानक भूकंप के झटके मेहसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके मेहसूस होने के चलते अचानक लोग देहशत में आ गए और देखते ही देखते घबराकर लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आकर खड़े हो गए।
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके मेहसूस किए जाने की ये घटना सुबह 9 बजकर 10 मिनट की है। हालांकि, ये झटके कुछ ही सेकंड मेहसूस किए गए। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मांपी गई है। वहीं, भूकंप का केंद्र बिंदू खंडवा से 10 किलो मीटर दूर बताया जा रहा है। लेकिन इस अवधि में ही लोगों में इसकी देहशत खास तौर पर देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।
इससे पहले 11 जून को मध्य प्रदेश के ही बैतूल जिले में भूकंप के झटके मेहसूस किए गए थे। दोपहर में ताप्ती नदी के किनारे अचानक से कंपन मेहसूस किया गया था। यह कंपन इतना तेज था कि कुछ घरों की दीवारों में दरारें तक आ गईं थीं। धरती हिलते ही लोग डर गए और घरों से निकलकर बाहर आ गए थे।
Updated on:
21 Jun 2024, 3:45 PM IST
Published on:
21 Jun 2024, 9:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.