22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईद उल फितर… ईद पर शहर काजी ने दी अमन और शांति के लिए भाईचारे की सीख, सोशल मीडिया से दूर रहने को कहा

-ईदगाह पर हुई ईद की मुख्य नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 22, 2026

EID

खंडवा. ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाजजन।

मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान के 30 दिनों अल्लाह की इबादत का फल ईद उल फितर के रूप में मिला। शनिवार को देशभर सहित जिले में भी ईद का पर्व मनाया गया। शहर की सभी मस्जिदों सहित ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज अदा की गई। नमाज के बाद शहर काजी सैय्यद निसार अली ने संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भडक़ाउ पोस्ट देखकर समाज अपना आपा ना खोए, हमें कानून पर पूरा विश्वास है और कार्रवाई भी होती है।

ईदगाह सहित 43 मस्जिदों में हुई नमाज
त्योहार को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाजजन ईद की तैयारी में जुटे हुए नजर आए। सुबह लगभग 7 बजे से लेकर करीब 9 बजे तक शहर की लगभग 43 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद सुबह 9.30 बजे ईदगाह मैदान पर शहर काजी सैय्यद निसार अली की सरपरस्ती में मौलाना सरफुद्दीन कादरी ने ईद की मुख्य नमाज अदा करवाई।

जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने दी मुबारकबाद
बड़ी संख्या में समाजजनों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज पढ़ी। इसके बाद सामूहिक रूप से रमजान में रखे गए 30 रोजों में हुई गलतियों के लिए अल्लाह से माफी मांगी गई। नमाज बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह पर प्रशिक्षु आइएएस सहायक कलेक्टर श्रीकृष्णा सुशीर, प्रशिक्षु आइपीएस अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, निगम उपायुक्त एसआर सितोले, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने सभी समाजजनों को ईद की मुबारकबाद दी।

अमन चैन व भाईचारे से रहे
इस मौके पर शहर काजी सैयद निसार अली ने कहा कि ईद हो या जुमे का दिन, हम अपनी इबादतगाहों से अमन चैन और भाईचारे के साथ रहे। उन्होंने कहा पिछले दिनों रमजान में सोशल मीडिया पर हुजुर साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। लोग इक_ा हो गए, हमने एनएसए की मांग की थी, अधिकारियों ने मान भी ली थी। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। उक्त आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई भी हुई है। इसके लिए हम जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार भी मानते है। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि बच्चों को अच्छी तालिम दे और शिक्षित बनाए।