26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रसिद्ध मेले में लगी भीषण आग, आसपास की बस्तियों तक मची खलबली

Khandwa-जहां आग लगी थी वहां तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता ही नहीं था
2 min read
Google source verification
khandwa fire

khandwa fire

Khandwa- एमपी के प्रसिद्ध मेले में भीषण आग लग गई। प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार की सुबह 9 बजे यह वारदात हुई। यहां के नव चंडी मेला ग्राउंड में आग लग गई जिससे लाखों का सामान जल गया। इस दौरान 2 से 3 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि मेला ग्राउंड के आसपास की बस्तियों तक खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं। खास बात यह है कि जहां आग लगी थी वहां तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता ही नहीं था। ऐसे में कुछ दुकानों को तोड़कर बमुशिकल फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कूड़े के ढेर में आग सुलग रही थी। अनुमान जताया जा रहा है कि यहीं से आग फैलकर दुकानों में जा पहुंची। अभी तक आधिकारिक रूप से आग की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मेला में लगी आग से दुकानों में रखीं लाखों की सामग्री स्वाहा हो गई। आसमान में धुआं और आग की लपटें देख मेला ग्राउंड पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की। लोग अपने-अपने घरों से पानी लेकर पहुंचे।

मेला परिसर में 300 से अधिक दुकानें लगी

नव चंडी मेला ग्राउंड में यह मेला 15 फरवरी से शुरू था। मेला परिसर में 300 से अधिक दुकानें लगी हुई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि भी लगे हैं। यहां सुबह धुआं उठते और आग की लपटें देखकर बस्ती के लोगों ने अपने घरों से टुल्लू पंप लगाकर बुझाने की कोशिश की। मेला ग्राउंड में बगल में नाला भी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी थी वहां फायर ब्रिगेड के पहुंचने का रास्ता ही नहीं था। कुछ दुकानों को तोड़कर किसी तरह रास्ता बनाया गया। जैसे-तैसे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरु किए।