19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमआईसी : शहर विकास के लिए नगर सरकार ने 883 करोड़ रूपए का स्वीकृत किया बजट

नगर सरकार ने वित्तीय वर्ष-2026-27 में विकास को लेकर बजट पर विस्तृत चर्चा की है। निगम ने इस पर बिना लाभ हानि का बजट तैयार किया है। जनता पर बिना टैक्स लगाए 883 करोड़ रुपए का बजट लाया है। इसमें कर्मचारियों के साथ ही शहर में जलप्रदाय, सीवेज समेत अन्य विकास योजनाओं को शामिल किया है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 19, 2026

MIC

एमआईसी : शहर विकास के लिए बजट को लेकर चर्चा करते सदस्य

नगर सरकार ने वित्तीय वर्ष-2026-27 में विकास को लेकर बजट पर विस्तृत चर्चा की है। निगम ने इस पर बिना लाभ हानि का बजट तैयार किया है। जनता पर बिना टैक्स लगाए 883 करोड़ रुपए का बजट लाया है। इसमें कर्मचारियों के साथ ही शहर में जलप्रदाय, सीवेज समेत अन्य विकास योजनाओं को शामिल किया है।

307 करोड़ रुपए का बजट अधिक

शहर के विकास के लिए नगर सरकार ने 883 करोड़ 51 लाख 55 हजार रुपए बजट स्वीकृत किया है। पिछले साल की तुलना में इस बार बजट 307 करोड़ रुपए अधिक है। बुधवार को महापौर अमृता यादव की अध्यक्षता में एमआईसी की बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने वित्तीय वर्ष-2026-27 के बजट पर विस्तृत चर्चा की। सभी सदस्यों ने प्रस्तुत पर अपनी सहमति दी है।

बगैर लाभ हानि का बजट

एमआईसी ने वित्तीय वर्ष-2026-27 के बजट को बगैर लाभ हानि का बजट तैयार किया है। निगम ने इस पर बिना लाभ हानि का बजट तैयार किया है। जनता पर बिना टैक्स लगाए 883 करोड़ रुपए का बजट लाया है।30 मार्च को संभावित साधारण सभा में बजट को पेश करने की तैयारी है। इस पर बजट में सीवेज निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। जल प्रदाय के लिए 44.55 करोड़ और शहर के विकास के लिए 60 करोड़ रुपए स्पेशल फंड को स्वीकृति दी है।

ठेका कर्मचारियों के लिए बजट

एमआईसी ने नियमित कर्मचारियों के लिए 38 करोड़ और कलेक्टर दर पर अस्थाई कर्मचारियों के लिए 14 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दी है। ठेका कर्मचारियों के लिए 1.50 करोड़ की सहमति दी है। इस दौरान अनिल वर्मा , आशीष चटकेले, राजेश यादव, सोमनाथ काले, विक्की बावरे समेत उपायुक्त एसआर सिटोले, राजेश गुप्ता, संजय शुक्ला, भूपेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों के आश्रित को अनुकंपा नियुक्त

नियमित कर्मचारी गणेश यादव की मृत्यु हो गई। आश्रित आयुष यादव को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की स्वीकृति दी है। इसी तरह रामलाल के आश्रित प्रवीण और धरमदास बाबू के आश्रित अभिजीत तेजी को अनुकंपा नियुक्त के लिए स्वीकृति दी है।

विकास की शेष राशि पर बनी सहमति

शासन ने स्पेशल फंड के तहत श्री दादाजी वार्ड में विकास करने के लिए 1 करोड़ 90 लाख स्वीकृत किया है। जिसमें शासन ने अब तक 50 लाख जारी किया है। शेष राशि जारी करने एमआईसी से प्रस्ताव मांगा है। बैठक के दौरान सदस्यों ने सहमति दी है।

30 मार्च को साधारण सभा संभावित

एमआईसी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 30 मार्च को साधारण सभा की बैठक बुलाई जाएगी। सबकुछ योजना के तहत हुआ तो तीस मार्च को साधारण सभा की बैठक में बजट पेश करने की तैयारी है।

इन प्रस्ताव को स्वीकृति

883 करोड़ 51 लाख 55 हजार रुपए बजट स्वीकृत

अमृत 02 : 106 करोड़ 27 लाख 52 हजार रुपए को स्वीकृत

तीन अनुकंपा नियुक्तियों को स्वीकृति